{"_id":"5cf6a50abdec22078d330b84","slug":"155966797410-gopeshwar-news106","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर आधे घंटे में हो सड़क पर पानी का छिड़काव:डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर आधे घंटे में हो सड़क पर पानी का छिड़काव:डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। डीएम स्वाति एस भदौरिया ने ऑलवेदर सड़क चौड़ीकरण कार्यों में गुणवत्ता का ध्यान रखने के निर्देश दिए। साथ ही धूल से निजात के लिए हर आधे घंटे में पानी का छिड़काव करने के लिए कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया।
डीएम स्वाति एस भदौरिया ने बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कालेश्वर से चमोली तक ऑलवेदर सड़क चौड़ीकरण कार्यों का निरीक्षण किया। डीएम ने कहा कि चारधाम यात्रा चरम पर है। हर रोज हजारों तीर्थयात्री बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब पहुंच रहे हैं। यात्रियों को सड़क पर धूल उड़ने एवं सड़क कटिंग के मलबे से परेशानी न हो इसके लिए कार्यदायी संस्था हर आधे घंटे में सड़क पर पानी का छिड़काव करे। साथ ही मलबे का निस्तारण डंपिंग जोन में ही करने के लिए कहा। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी हंसादत्त पांडे, अपर जिलाधिकारी एमएस बर्निया आदि मौजूद थे।