फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   ऋषिकेश से बदरीनाथ जा रही यात्रियों से भरी बस, तीन घायल हायर सेंटर किये रेफर, 23 यात्री सीएचसी कर्णप्रयाग में भर्ती

ऋषिकेश से बदरीनाथ जा रही यात्रियों से भरी बस, तीन घायल हायर सेंटर किये रेफर, 23 यात्री सीएचसी कर्णप्रयाग में भर्ती

Tue, 04 Jun 2019 10:29 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2019 10:29 PM IST
विज्ञापन
ऋषिकेश से बदरीनाथ जा रही यात्रियों से भरी बस, तीन घायल हायर सेंटर किये रेफर, 23 यात्री सीएचसी कर्णप्रयाग में भर्ती

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। ऋषिकेश से बदरीनाथ जा रही एक बस कालेश्वर में डाट पुलिया से नीचे गदेरे में जा गिरी। हादसे में 23 यात्रियों सहित बस चालक और परिचालक घायल हो गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस के अंदर से निकाला और सीएचसी कर्णप्रयाग में भर्ती कराया। हादसे में गंभीर तीन यात्रियों को रेफर किया गया।

मंगलवार को तीर्थयात्रियों से भरी बस ऋषिकेश से बदरीनाथ जा रही थी। ऋषिकेश-बदरीनाथ हाइवे पर शाम पांच बजे कालेश्वर में भैरवनाथ मंदिर के पास तंग पुलिया के कारण बस डाट पुलिया से नीचे 10 मीटर नीचे गदेरे में जा गिरी। हादसा होते ही घटनास्थल पर यात्रियों की चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे एसएसआई संतोष सेमवाल, एसआई नवीन नेगी ने लोगों की मदद से घायलों को बस से निकाला। इसके बाद उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। डा. मनोज मिश्रा ने बताया कि विन्नी कपूर, मीना और निर्मला को गंभीर चोटें आई हैं ऐसे में उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। एसडीएम देवानंद शर्मा, एनटी मानवेंद्र बर्तवाल आदि अधिकारी भी मौके पर पहुंचे थे।
विज्ञापन


दुर्घटना में घायल हुए लोगों की सूची
---------------------------------
चालक अतर सिंह (58) पुत्र गुलाब सिंह निवासी चकराता देहरादून।
परिचालक आनंद सिंह (43) पुत्र रामसिंह जौनसार पट्टी नामधार।
यात्री मीना (45) पत्नी रामशरण निवासी संगरूर पंजाब।
विद्या (60) पत्नी हेमराज निवासी संगरूर पंजाब।
विन्नी कपूर (45) निवासी पटना बिहार।
निधि (14)
रामस्वरूप (62) निवासी अंबाला।
अभिनंदन शर्मा (25) पुत्र ओम प्रकाश निवासी नैनी इलाहाबाद।
विमला देवी (54) पत्नी दर्शन, निवासी मोहाली चंडीगढ़।
रजिया देवी (70) पत्नी दासराम निवासी संगरूर पंजाब।
कैलाशनाथ (58) पुत्र रामस्वरूप निवासी अंबाला पंजाब।
सरिता देवी (60) पत्नी विनोद शर्मा निवासी पटना साहिबा बिहार।
रिया (16) पुत्री अमित कुमार निवासी मोहाली पंजाब।
वैशाली (15) पुत्री रमन कुमार निवासी संगरूर पंजाब।
सैधा देवी (65) पत्नी भक्तजन सिंह निवासी पंजाब।
करन (15) पुत्र धनंजय निवासी पंजाब।
किरण बाला (50) पत्नी राजकुमार संगरूर पंजाब।
गुरुमैद (65) पत्नी बसंत लाल निवासी पंजाब।
रामकृष्ण (60) पुत्र नंदलाल निवासी पंजाब।
सावित्री (85) पत्नी तुलसीराम शर्मा निवासी झारखंड दुमका।
सरोज शर्मा (65) पत्नी ओमप्रकाश निवासी भागलपुर बिहार।
प्रदीप शर्मा (30) पत्नी सर्वेश कुमार निवासी बरेली।
रमेशपाल (46) पुत्र राम सिंह निवासी रविशंकर नगर भोपाल।
कमला (60) पत्नी कनीराम निवासी नीलभड़ भोपाल।
लक्ष्य, देवकल्याण (16) पुत्र दिग्विजय निवासी संगरूर पंजाब।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed