{"_id":"5cf6a341bdec22077c357893","slug":"15596675172-karnpryag-news20","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिरसा गांव में जर्जर बिजली के पोल से हादसे की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिरसा गांव में जर्जर बिजली के पोल से हादसे की आशंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। जिलासू में आयोजित तहसील दिवस में फरियादियों ने शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क की कटिंग से क्षति का मुआवजा, गैस आपूर्ति और जंगली जानवरों से फसलों को नुकसान के मुद्दे उठाए। डीएम ने अधिकारियों को जनता की समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए।
तहसील दिवस में गिरसा के ग्रामीणों ने कहा कि गांव में बिजली के आठ पोल जर्जर हैं, जिससे कभी भी हादसा हो सकता है। निर्माणाधीन जिलासू-ऑली मार्ग से जिलासू में क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन की शिकायत पर डीएम ने लोनिवि को पेयजल लाइन ठीक कराने के निर्देश दिए। डीएम ने सेमी-मासौं सड़क पर एक सप्ताह में कार्य शुरू कराने और सेमी-मासों रोड कटिंग में सिवाई तथा जिलासू गांव के काश्तकारों की भूमि कटान और दबान का मुआवजा शीघ्र देने के निर्देश दिए। उत्तरों के ग्राम पंचायत की सिंचित कृषि भूमि का नदी से कटाव हो रहा है इस पर डीएम ने डीएफओ अलकनंदा व संबंधित क्षेत्र के पटवारी को क्षेत्र का मौका मुआयना कर प्रस्ताव तैयार करने को कहा। जूनियर हाईस्कूल क्वींठी में विद्यालय भवन की जर्जर स्थिति पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई। गिरसा ग्राम पंचायत के लोगों ने नागद, हणज, गिरसा व उर्तसू तोक तक ट्रक से गैस आपूर्ति कराने की मांग की। आधार कार्ड बनाने के लिए तहसील जिलासू में 10 जून को शिविर लगाने के निर्देश दिए। इस मौके पर सीडीओ हसांदत्त पांडे, एडीएम एमएस बर्निया, एसडीएम देवानंद शर्मा, सीएमओ डा. एके डिमरी, प्रकाश रावत, एसके रॉय, एमएस सजवाण, नरेंद्र यादव और रामकुमार मौजूद थे।