{"_id":"5c7d4e6dbdec2214216cb875","slug":"151551715949-chamoli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूतपूर्व सैनिकों ने नगर क्षेत्र में निकाला पाकिस्तान का जनाजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूतपूर्व सैनिकों ने नगर क्षेत्र में निकाला पाकिस्तान का जनाजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गैरसैंण। भूतपूर्व अर्द्ध सैनिकों ने नगर में पाकिस्तान के पुतले की शवयात्रा निकाली और मुख्य तिराहे पर पुतला फूंका। भूतपूर्व अर्द्ध सैनिकों ने रामलीला मैैैदान से डाकबंगला रोड से तहसील मार्ग से होते हुए पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। इसके बाद पूर्व सैनिकों ने पुलवामा आतंकी हमले में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी और शोक व्यक्त किया। उन्होंने तहसीलदार के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा और सेवानिवृत्त अर्द्धसैनिक बलों को सेना की भांति चिकित्सा सुविधाएं देने, वन रैंक वन पेंशन और पारिवारिक पेंशन देने की मांग की। इस मौके पर वीरेंद्र सिंह नेगी, राजेंद्र बिष्ट, पद्म सिंह, धन सिंह बिष्ट, शंकरदत्त, एलपी सती, नारायण सिंह, देव सिंह, खीम सिंह और जमन सिंह आदि मौजूद थे।
शहीदों की आत्मा की शांति के लिए श्रीमद्भागवत कथा
कर्णप्रयाग। पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए सैनिकों की आत्मा की शांति के लिए आदिबदरी के सिद्धपीठ ओंकारेश्वर महादेव मंदिर में 24 मार्च से श्रीमद्भागवत कथा महापुराण का आयोजन किया जाएगा। मंदिर के महंत रामानंद जी महाराज और सामाजिक कार्यकर्ता पंकज सती ने बताया कि कथा वाचक वृंदावन के आचार्य संजीव शास्त्री होंगे। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से कथा श्रवण कर पुण्य अर्जित करने का आह्वान किया।