{"_id":"6730b781b0e3f5d6650fad4d","slug":"15-child-scientists-of-chamoli-got-place-in-childrens-science-festival-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-109053-2024-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: बाल विज्ञान महोत्सव में चमोली के 15 बाल वैज्ञानिकों ने पाया स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: बाल विज्ञान महोत्सव में चमोली के 15 बाल वैज्ञानिकों ने पाया स्थान
Sun, 10 Nov 2024 07:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sun, 10 Nov 2024 07:09 PM IST
विज्ञापन
फोटो
गोपेश्वर। सीमांत बाल विज्ञान महोत्सव की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चमोली जिले के 15 बाल वैज्ञानिकों ने स्थान पाया।
तृतीय सीमांत बाल विज्ञान महोत्सव 2024 पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय मसोली भाट पिथौरागढ़ में हुई जिसमें केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा बतौर मुख्य अतिथि रहे। चमोली से गए टीम समन्वयक राजेंद्र सिंह थपलियाल ने बताया कि पद्श्री, पद्मविभूषण भू-वैज्ञानिक प्रो. केएस वाल्दिया की स्मृति में आयोजित बाल विज्ञान महोत्सव में चमोली के 15 बाल वैज्ञानिकों ने शानदार प्रदर्शन किया है जिसमें अटल उत्कृष्ट जीआईसी गोपेश्वर की टीम विज्ञान नाटक में प्रथम रही। विज्ञान क्विज में राजीव गांधी नवोदय विद्यालय पीपलकाटी के छात्र द्वितीय रहे। अंग्रेजी कविता में पीस पब्लिक स्कूल के अंश त्रिपाठी तृतीय स्थान पर रहे। विज्ञान मॉडल में सुबोध प्रेम विद्या मंदिर के कार्तिकेय नैनवाल द्वितीय रहे। क्षेत्रीय भाषा/हिंदी में कविता में जीआईसी डुंग्री की आशा तृतीय और सीनियर वर्ग में जीआईसी गोपेश्वर की कामिनी ने द्वितीय स्थान हासिल किया। संवाद