फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   146 pilgrims in Badrinath highway is closed.

हाईवे बंद होने से बदरीनाथ में 146 तीर्थयात्री

Tue, 09 Aug 2016 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (गोपेश्वर)
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (गोपेश्वर) Updated Tue, 09 Aug 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
146 pilgrims in Badrinath highway is closed.
बदरीनाथ हाईवे पर लामबगड़ में खतरे के साए में गुजरते वाहन। फाइल फोटो।

बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के बंद होने का सिलसिला मंगलवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। सोमवार रात हुई जोरदार बारिश से करीब ग्यारह बजे लामबगड़ में पहाड़ी से भारी मलबा और बोल्डर आने से हाईवे बाधित हो गया। मंगलवार को सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर हाईवे मात्र दस मिनट के लिए ही खुला। बदरीनाथ की ओर से मात्र चार यात्रा वाहनों के गुजरने के बाद यहां फिर मलबा आ गया।

विज्ञापन


हाईवे अवरुद्ध होने से बदरीनाथ धाम की यात्रा पर जा रहे 143 तीर्थयात्रियों को पांडुकेश्वर और 265 तीर्थयात्रियों को  प्रशासन की ओर से जोशीमठ ही ठहराया गया है। उधर, बदरीनाथ धाम में 146 तीर्थयात्री हाईवे खुलने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को दोपहर एक बजे लामबगड़ क्षेत्र में बारिश होने से यहां लगातार चट्टान से पत्थर और मलबा छिटकने का सिलसिला जारी रहा, जिससे सीमा सड़क संगठन हाईवे को सुचारु नहीं कर पाया है। सीमा सड़क संगठन के कमांडर कर्नल आर सुब्रमण्यम का कहना है कि लामबगड़ में हाईवे बेहद खस्ताहाल स्थिति में पहुंच गया है। यहां चट्टान से छिटक रहे बोल्डरों और मलबे से हाईवे को सुचारु रखना मुश्किल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाल-बाल बचे चार युवा
जोशीमठ।
मंगलवार को शाम साढ़े पांच बजे लामबगड़ में पत्थर और मलबा छिटकना रुका तो बदरीनाथ की ओर से चार स्थानीय युवा कार में पांडुकेश्वर की ओर रवाना हो गए लेकिन तभी भूस्खलन जोन के मध्य हिस्से में पहाड़ी से भारी मलबा सड़क पर आ गया। चारों युवाओं ने कार वहीं छोड़कर अपनी जान बचाई। कार अभी भी मलबे में दबी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed