फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   सीमा सड़क संगठन के जवानों ने सकुशल निकाले गमशाली में फंसे ग्रामीण

सीमा सड़क संगठन के जवानों ने सकुशल निकाले गमशाली में फंसे ग्रामीण

Thu, 14 Feb 2019 09:18 PM IST
Deepa Sharma Deepa Sharma
Updated Thu, 14 Feb 2019 09:18 PM IST
विज्ञापन
सीमा सड़क संगठन के जवानों ने सकुशल निकाले गमशाली में फंसे ग्रामीण
rescue - फोटो : amarujala

विज्ञापन
जोशीमठ। सीमा सड़क संगठन ने जोशीमठ-नीती हाईवे पर 13 किलोमीटर बर्फ हटाकर गमशाली गांव में फंसे तीन ग्रामीणों और उनके मवेशियों को रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला। बीारओ ने अपने वाहन से ग्रामीणों को सकुशल जोशीमठ के समीप भापकुंड तक पहुंचा दिया। इसके बाद ग्रामीण घरों को चले गए।

छह फरवरी को छिनका गांव की भागीरथी देवी, प्रकाश रावत और एक नेपाली मूल का मजदूर मवेशियों को लेने के लिए नीती घाटी के गमशाली गांव गए थे, लेकिन रात को भारी बर्फबारी होने के कारण वे गांव में ही फंस गए। जब ग्रामीणों ने बीआरओ के अधिकारियों से हाईवे से बर्फ हटाने और फंसे लोगों को रेस्क्यू करने की गुहार लगाई तो बीआरओ ने 13 किमी हाईवे से बर्फ हटाकर अपने वाहन से ग्रामीणों और उनके मवेशियों को रेस्क्यू कर निकाला और सुरक्षित भापकुंड तक पहुंचाया। बीआरओ के द्वितीय कमान अधिकारी रुपज्योति दास ने बताया कि ग्रामीणों को सकुशल रेस्क्यू किया गया। नीती गांव के प्रधान आशीष राणा, रंजीत बुटोला, लक्ष्मण फरकिया, नरेंद्र रावत ने कहा कि यह बीआरओ के अधिकारियों की मदद से ही संभव हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed