{"_id":"5c28ef9dbdec22570b2fd60b","slug":"131546186653-chamoli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्टी ने एकतरफा कार्रवाई: धन सिंह नेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्टी ने एकतरफा कार्रवाई: धन सिंह नेगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। दुग्ध संघ में सदस्यता और अध्यक्ष सीट गंवाने पर धन सिंह नेगी ने इसे भाजपा की एकतरफा कार्रवाई बताया।
पार्टी विरोधी गतिविधियों ने शामिल होने की बात कहकर धन सिंह नेगी की दुग्ध संघ में सदस्यता शासन ने समाप्त कर दी है। इसके चलते अध्यक्ष पद भी स्वत: ही चला गया है। रविवार को अल्मोड़ा से लौटने के बाद धन सिंह नेगी ने कहा कि दुग्ध संघ के गठन के बाद से ही गढ़वाल के हिस्से में कभी भी डेयरी फेडरेशन का अध्यक्ष पद नहीं आया। इस बार कर्णप्रयाग ब्लाक के सिदोली क्षेत्र की साधारण महिला रेखा बिष्ट को इस पद पर पहुंचाया गया, जिसका पुरस्कार अध्यक्ष पद गंवाने और पार्टी से निष्कासित होने का मिला है। धन सिंह नेगी ने कहा कि पार्टी की ओर से उनका पक्ष भी नहीं सुना गया है। मामले में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को पत्र लिखा जा रहा है। हालांकि धन सिंह नेगी ने अपनी फेसबुक वॉल पर नाराजगी की लंबी पोस्ट लिखते हुए हमेशा भाजपा का कार्यकर्ता रहने की बात कही है।