फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   नगर पालिका गौचर को मिला देश का पहला स्वच्छ गंगा टाउन का खिताब

नगर पालिका गौचर को मिला देश का पहला स्वच्छ गंगा टाउन का खिताब

Wed, 06 Mar 2019 08:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 08:42 PM IST
विज्ञापन
नगर पालिका गौचर को मिला देश का पहला स्वच्छ गंगा टाउन का खिताब

विज्ञापन

गौचर। नगर पालिका गौचर में ग्रामीण क्षेत्र पनाई, सेल, भट्टनगर, रावलनगर और बंदरखंड गांव भी शामिल हैं। नगर क्षेत्र के साथ ही पालिका प्रशासन अब इन गांवों में भी स्वच्छता पर विशेष ध्यान देगी। नगर पालिका अध्यक्ष अंजू बिष्ट ने बताया कि पालिका के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक घरों को कूड़ेदान देकर जैविक और अजैविक कूड़े के निस्तारण की व्यवस्था की जाएगी।

प्रत्येक माह कूड़े से बनती है एक क्विंटल खाद
नगर पालिका गौचर की ओर से प्रतिवर्ष कूड़े से खाद बनाने का काम किया जाता है। पालिका के अधिशासी अधिकारी राधेश्याम छाछर का कहना है कि कूड़े से हर माह एक क्विंटल खाद का उत्पादन किया जाता है, जिसका उपयोग पालिका क्षेत्र में जगह-जगह निर्मित फूलवारी में किया जाता है।
विज्ञापन


कोट--------
नगर पालिका गौचर का थर्ड पार्टी की ओर से निरीक्षण किया गया। नगर में टीम की ओर से मुख्य सड़क, आंतरिक मार्गों के साथ ही सार्वजनिक व निजी शौचालयों का निरीक्षण किया गया है। स्वच्छता में जनता का पूरा सहयोग मिला है, जिसकी बदौलत गौचर पालिका को स्वच्छता में देश में पहला पुरस्कार मिला है। अन्य पालिकाओं को भी गौचर से सीख लेनी चाहिए। - स्वाति एस भदौरिया, डीएम, चमोली।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह पुरस्कार पालिका कर्मियों, पर्यावरण मित्रों और जनता के सहयोग से हासिल हुआ है। नगर को आगे भी निरंतर स्वच्छता के पायदान पर आगे बढ़ाने के प्रयास किए जाएंगे। नगर के कूड़े का शत-प्रतिशत निस्तारण किया जा रहा है। - अंजू बिष्ट, नगर पालिका अध्यक्ष, गौचर।


आम जनता की जागरूकता की बदौलत गौचर को यह सम्मान मिला है। आगे भी नगर को स्वच्छ बनाए रखने में पालिका को पूरा सहयोग दिया जाएगा। - मुकेश नेगी, पूर्व पालिकाध्यक्ष, गौचर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed