फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   बदरीनाथ हाईवे की नहीं सुधरी हालत

बदरीनाथ हाईवे की नहीं सुधरी हालत

Thu, 02 May 2019 10:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे की नहीं सुधरी हालत
कर्णप्रयाग। भगवान बदरीनाथ की यात्रा शुरू होने में कुछ ही दिन रह गए हैं, लेकिन ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे की हालत नहीं सुधरी है। गौचर से चमोली तक हाइवे में कई डेंजर जोन होने से बरसात में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

बदरीनाथ यात्रा मार्ग पर गौचर से चमोली तक छह डेंजर जोन हैं। चट्वापीपल और गलनाऊं में हाईवे पर गड्ढे बने हैं, जबकि कर्णप्रयाग के पास पचंपुलिया में करीब एक किमी के दायरे में चट्टानें होने से हाईवे को खतरा बना है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रतिवर्ष यात्रा सीजन में पंचपुलिया की पहाड़ियां खिसकने से हाईवे बाधित होता है। बेडाणू और मैठाणा गांव के पास करीब 30 मीटर के दायरे में बने भूस्खलन क्षेत्र में बरसात के दौरान यातायात में बाधक बन सकता है। हालांकि ऑल वेदर रोड निर्माण के दौरान इसमें सुधार किया गया है। देवलीबगड़ में हाईवे के ऊपर से लगातार हो रहे भूस्खलन से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ग्रामीण राजेंद्र, कैलाश, उमेश आदि का कहना है कि धूल और मिट्टी से हाईवे के आसपास रहने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। ऑल वेदर के परियोजना प्रबंधक अमर सिंह मिंगवाल का कहना है कि बदरीनाथ हाईवे पर हमारे पास हर समय आधुनिक मशीनें उपलब्ध हैं। रोड कटिंग के दौरान या उससे पहले जो स्लाइड जोन बने हैं उनको सुधारा जा रहा है। यात्रियों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed