फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   नए साल में सरपाणी गांव के 38 परिवारों को मिलेगा नया ठोंर-ठिकाना

नए साल में सरपाणी गांव के 38 परिवारों को मिलेगा नया ठोंर-ठिकाना

Mon, 31 Dec 2018 10:20 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 31 Dec 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
नए साल में सरपाणी गांव के 38 परिवारों को मिलेगा नया ठोंर-ठिकाना

विज्ञापन
गोपेश्वर। नया साल आपदा प्रभावित सरपाणी गांव के ग्रामीणों के लिए नया ठोर ठिकाना लेकर आ रहा है। शासन ने सरपाणी गांव के 38 परिवारों के पुनर्वास को मंजूरी दे दी है। गांव के पुनर्वास के लिए शासन से 1,61,50000 की धनराशि भी मंजूर हो गई है। मानक के अनुसार प्रत्येक आपदा प्रभावित परिवार को शासन की ओर से चार लाख 25 हजार रुपये दिए जाएंगे। इनमें चार लाख रुपये मकान बनाने के लिए, 15 हजार गोशाला निर्माण और दस हजार घरेलू सामग्री के ढुलान के लिए दिया जाएगा।
चमोली जिला आपदा की दृष्टि से बेहद संवेदनशील है। जिले में 72 गांव ऐसे हैं, जो भू-धंसाव और भूस्खलन के कारण रहने लायक नहीं रह गए हैं। शासन ने जिला प्रशासन की ओर से पुनर्वास के शीर्ष प्राथमिकता में रखे सरपाणी गांव के 38 आपदा प्रभावित परिवारों के पुनर्वास को अपनी मंजूरी दे दी है। इससे पूर्व जिले में 202 आपदा प्रभावित परिवारों का पुनर्वास हो चुका है, जिनमें से ग्राम पंचायत कनोल के 60, बौंला के छह, फरखंडे के 60, छपाली के सात, त्यूला के 21 और भ्याड़ी के 48 परिवार शामिल हैं।
विज्ञापन

डीएम स्वाति एस भदौरिया ने बताया कि वर्ष 2015-16 से चमोली जिले में आपदा प्रभावित गांवों का पुनर्वास कार्य चल रहा है। शीर्ष प्राथमिकता वाले गांवों के पुनर्वास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने बताया कि सरपाणी गांव के बाद गैरसैंण ब्लाक के सनेढ़ लगा जिनगौड़ गांव के एक परिवार का भी जल्द पुनर्वास कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed