फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   रम्माण मेले में दिखी पहाड़ की संस्कृति की झलक

रम्माण मेले में दिखी पहाड़ की संस्कृति की झलक

Fri, 26 Apr 2019 10:07 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2019 10:07 PM IST
विज्ञापन
रम्माण मेले में दिखी पहाड़ की संस्कृति की झलक
जोशीमठ। सलूड़ गांव में शुक्रवार को विश्व धरोहर रम्माण मेले का आयोजन हुआ। पारंपरिक वाद्ययंत्र ढोल-दमाऊं की थाप पर 18 तालों पर रामायण का मंचन देख दर्शक भी अभिभूत हो गए। इस प्राचीन धार्मिक आयोजन को देखने के लिए सलूड़ गांव में भारी संख्या में दर्शकों की भीड़ उमड़ी। इस दौरान भूमियाल देवता की विशेष पूजा भी हुई। मेले में पहाड़ की संस्कृति की झलक देखने को मिली।
विज्ञापन

प्रतिवर्ष सलूड़ गांव में आठवीं शताब्दि से चले आ रहे रम्माण (रामायण) मेले का आयोजन धूमधाम से किया जाता है। शुक्रवार को सुबह ग्यारह बजे से सलूड़-डुंगरा गांव में रम्माण मेले का आयोजन हुआ। सबसे पहले ढोल-दमाऊं की थाप पर भूमियाल देवता पश्वा पर अवतरित हुए। देवता ने मेले में पहुंचे श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। इसके बाद 18 तालों पर मुखौटा नृत्य हुआ। इस दौरान भगवान श्रीराम के जन्मदिन से लेकर रावण वध तक का वृत्तांत जागर और मुखौटा नृत्य के माध्यम से दिखाया गया। मेला संरक्षक कुशल सिंह भंडारी और अध्यक्ष कुलदीप सिंह चौहान और भरत सिंह कुंवर ने बताया कि आठवीं सदी में आदि गुरु शंकराचार्य ने हिंदू धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए रम्माण का आयोजन किया था। तब से ग्रामीण इस प्राचीन आयोजन को पूरे विधि-विधान से करते आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed