{"_id":"5cc333b4bdec2214435fdd75","slug":"101556296628-chamoli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवाल में किराए के मकानों पर चल रहे हैं सरकारी दफ्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवाल में किराए के मकानों पर चल रहे हैं सरकारी दफ्तर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवाल। ब्लाक मुख्यालय में कई सरकारी विभागों के कार्यालय हैं, लेकिन अधिकांश विभागों के पास अपना भवन नहीं है। ऐसे में यह कार्यालय किराए के भवन पर चल रहे हैं। अब मकान मालिकों ने अपने भवनों को खाली करने के लिए कृषि, उद्यान सहित कई विभागों को नोटिस दिए हैं। इससे विभाग के अधिकारी परेशान हैं क्योंकि विभाग को सरकारी दर पर कोई मकान किराए पर देने के लिए तैयार नहीं है।
देवाल मुख्यालय के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन के लिए जमीन नहीं मिल रही है। कन्या हाईस्कूल भी जूनियर हाईस्कूल के भवन पर चल रहा है। वर्ष 1985 से संचालित आईटीआई भी जमीन न मिलने पर अभी किराए के भवन पर चल रहा है। वहीं कृषि तथा उद्यान विभाग भी एक निजी भवन पर चल रहा है। अब मकान मालिकों ने विभागों को भवन खाली करने के लिए नोटिस दिए हैं। कृषि विभाग के प्रभारी ओमनाथ एवं उद्यान विभाग के प्रभारी पवन चौहान ने बताया कि मकान मालिक ने भवन खाली करने का नोटिस दिया है। मुख्यालय में कहीं भी भवन नहीं मिल रहा है। वहीं थराली विधायक मुन्नी देवी शाह का कहना है कि देवाल ब्लाक में लगभग अधिकांश विभाग निजी भवन पर चल रहे हैं। आईटीआई सहित सभी विभागों के अपने भवन बनें, इसके लिए प्रयास किया जाएगा। इस संबंध में सीएम को जल्द पत्र लिखा जाएगा और प्रशासन को भी जमीन तलाशने के लिए कहा जाएगा।
आईटीआई शिफ्ट किया तो होगा आंदोलन
देवाल। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) देवाल को अन्यत्र शिफ्ट करने पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और लोगों ने नाराजगी जताई। पंचायत प्रतिनिधि भगवती देवी मिश्रा, पुष्कर फर्स्वाण, चंद्रमोहन मिश्रा, पुष्कर बिष्ट, पूर्व प्रमुख डीडी कुनियाल, गिरीश मिश्रा, नरेंद्र बिष्ट, हेम मिश्रा, हरेंद्र बिष्ट आदि ने कहा कि युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षण देने और रोजगार सृजन के उद्देश्य से वर्ष 1985 में आईटीआई की स्वीकृति मिली थी। तब से संस्थान किराए के भवन पर चल रहा है। मकान मालिक ने भवन की मरम्मत के लिए भवन खाली करने का नोटिस दिया है। अब भवन की जर्जर हालत को देखते हुए इसे जिले की मुख्य आईटीआई कर्णप्रयाग में शिफ्ट कराने की योजना है। ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा कि ग्राम पंचायतें अपनी निजी एवं सार्वजनिक भूमि को संस्थान के लिए देने के लिए तैयार है। इसका कई बार विभाग को प्रस्ताव भी दिया गया, लेकिन सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही है। लोगों ने आईटीआई पास में ही शिफ्ट करने की मांग की। कहा यदि आईटीआई कर्णप्रयाग शिफ्ट किया तो आंदोलन किया जाएगा।