फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   आतंकी हमले के विरोध में गोपेश्वर में पूर्ण रुप से बंद रहा बाजार

आतंकी हमले के विरोध में गोपेश्वर में पूर्ण रुप से बंद रहा बाजार

Sat, 16 Feb 2019 09:46 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 16 Feb 2019 09:46 PM IST
विज्ञापन
आतंकी हमले के विरोध में गोपेश्वर में पूर्ण रुप से बंद रहा बाजार
गोपेश्वर/पीपलकोटी। सीआरपीएफ जवानों पर हुए आतंकी हमले की घटना से शनिवार को भी चमोली जिले में जगह-जगह पाकिस्तान के पुतले फूंके गए और लोगों ने प्रदर्शन किया। गोपेश्वर में व्यापार संघ के आह्वान पर बाजार बंद रहा। कोठियालसैंण से लेकर कुंड कॉलोनी तक एक चाय की दुकान तक नहीं खुली। नगर में जुलूस-प्रदर्शन भी किया गया।
विज्ञापन

व्यापार संघ अध्यक्ष अंकोला पुरोहित, पूर्व सैनिक बुद्धि प्रसाद त्रिपाठी, एनएसयूआई के पूर्व जिलाध्यक्ष मनमोहन चतुरा, ऊषा रावत, अनीता डिमरी आदि मौजूद थे। वहीं, बदरीनाथ हाईवे के पीपलकोटी बाजार से करीब सात किमी दूर कम्यार गांव में ग्रामीणों के साथ ही महिलाओं ने भी नारेबाजी कर पाकिस्तान का पुतला फूंका। महिलाओं ने कहा कि जब एक सैनिक शहीद होता है, तो उसकी मां का दर्द महिलाएं ही जान सकती हैं। महिलाओं ने केंद्र सरकार से पाकिस्तान के विरुद्घ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। इस मौके पर हीरा देवी, कुसमा, सुलोचना, आशा देवी, रचना, बीना, प्रदीप, विक्रम, पूरण सिंह, कन्हैया, अशोक, शोभा देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

पोखरी में भी व्यापारियों और आम लोगों ने विरोध-प्रदर्शन कर पाकिस्तान का पुतला फूंका। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष महिधर पंत, महेंद्र प्रकाश सेमवाल, वीरेंद्र राणा, प्रेमबल्लभ खंडूरी, राजेंद्र त्रिपाठी, कुंवर सिंह, संतोष, डा. मातबर रावत, रामेश्वर, विष्णु प्रसाद, रमेश चौधरी, बीबीएस असवाल, कुंवर सिंह, सत्येंद्र, प्रवल रावत, मोहन लाल, जीतेंद्र, आनंद आदि मौजूद थे। चांदनीखाल बाजार में व्यापार संघ अध्यक्ष संदीप बर्त्वाल के नेतृत्व में लोगों ने प्रदर्शन किया। वहीं, चमोली बाजार में भी व्यापारियों ने पाकिस्तान का पुतला फूंका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed