{"_id":"6995b1a60016cf9697091011","slug":"10-people-filed-nominations-for-the-post-of-block-and-city-president-of-congress-chamoli-news-c-47-1-sdrn1002-117245-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: कांग्रेस के ब्लॉक व नगर अध्यक्ष के लिए 10 ने किए नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: कांग्रेस के ब्लॉक व नगर अध्यक्ष के लिए 10 ने किए नामांकन
Wed, 18 Feb 2026 06:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Wed, 18 Feb 2026 06:03 PM IST
विज्ञापन
-ज्योतिर्मठ क्षेत्र में कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव को लेकर हुई चर्चा
ज्योतिर्मठ। कांग्रेस की ब्लॉक और नगर कमेटी की बुधवार को बैठक हुई। इसमें पार्टी की गतिविधियों के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान संगठनात्मक चुनाव पर भी चर्चा की गई। ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम सिंह फरस्वाण ने बताया कि संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया के तहत ब्लॉक अध्यक्ष पद के लिए दिगंबर बिष्ट, महेंद्र चौहान, सुखदेव बिष्ट ने नामांकन किए हैं। वहीं नगर अध्यक्ष के लिए प्रकाश नेगी, लक्ष्मी लाल, महेंद्र नंबूरी, सतीश डिमरी, प्रवेश भुजवाण, करण रावत व हरेंद्र राणा ने नामांकन प्रस्तुत किए हैं। कहा कि सभी नामांकनों की जांच कर उन्हें जिला व प्रदेश कार्यकारिणी को भेज दिए गए हैं। प्रदेश भर में एक साथ परिणाम घोषित किए जाएंगे। उन्होंने संगठन को मजबूत करने पर जोर देते हुए कहा कि प्रत्येक बूथ पर समितियों का पुनर्गठन, नियमित बैठकें, समस्याओं के समाधान के लिए जनसंपर्क अभियान चलाने, युवाओं व महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए जमीनी स्तर पर कार्य करें।इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष देवेश्वरी शाह, ब्लॉक प्रमुख अनूप नेगी, जिला प्रभारी विनोद चंद्र आर्य, सह प्रभारी संदीप झिंक्वाण, मंडल अध्यक्ष कमल रतूड़ी, अंति प्रकाश शाह, सुरेश दीक्षित, अजीतपाल रावत आदि मौजूद रहे।