फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   10 day NCC training camp begins

Chamoli News: एनसीसी का दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू

Thu, 05 Jun 2025 05:46 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 05 Jun 2025 05:46 PM IST
विज्ञापन
10 day NCC training camp begins
पोखरी। वन यूके वाहिनी एनसीसी गोपेश्वर की ओर से जीआईसी पोखरी में दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया है। शिविर में 520 कैडेट्स प्रतिभाग कर रहे हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कमान अधिकारी अमन विश्नोई ने शिविर का उद्घाटन करते हुए कहा कि शिविर का उद्देश्य कैडेट्स में एकता, अनुशासन और देशभक्ति की भावना पैदा करना है। दस दिनों में कैडेट्स को ड्रिल, हथियार प्रशिक्षण, सेना व उसके इतिहास, स्वच्छता, व्यक्तित्व विकास, मानचित्र अध्ययन, मानव संसाधन विकास, नेतृत्व क्षमता, योग की जानकारी देने के साथ ही उनका अभ्यास कराया जाएगा। पहले दिन कैडेट्स ने जीआईसी नागनाथ पोखरी से विनायकधार तिराह तक पर्यावरण जागरूकता रैली निकाली। साथ ही मिनी स्टेडियम विनायकधार के आसपास पौधरोपण भी किया गया। इस दौरान एडम कर्नल राजेश रावत, चीफ ऑफिसर अनूप सिंह, लेफ्टिनेंट राजेंद्र सिंह राणा, लेफ्टिनेंट मनमोहन जोशी, ऑफिसर मनोज हटवाल, वरिष्ठ सहायक शैलेंद्र डबराल और डीईओ परमवीर सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed