फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   central government cheat uttarakhand disaster people

आपदा के नाम पर सरकार 55 रुपए लीटर बेच रही है केरोसिन

Mon, 01 Jul 2013 05:16 PM IST
कोटद्वार/ब्यूरो
कोटद्वार/ब्यूरो Updated Mon, 01 Jul 2013 05:16 PM IST
विज्ञापन
central government cheat uttarakhand disaster people

केंद्र की कांग्रेस सरकार ने एक बार फिर बाढ़ आपदा राहत के नाम पर उत्तराखंड के लिए 5 हजार किली केरोसिन बिना सब्सिडी वाला भेजा है। जिसकी कीमत 55 रुपए लीटर है। जिसे कोई खरीदने वाला भी नहीं है। यह बाढ़ आपदा के नाम पर लोगों के साथ धोखा है।

विज्ञापन


इसी प्रकार वर्ष 2012 में उत्तरकाशी में आई आपदा में भी सरकार ने इसी प्रकार 3 हजार किलो लीटर केरोसिन 54 रुपए प्रति लीटर भेजा था। जिसे वापस करा दिया गया था। सरकार की इस प्रकार की कार्रवाई का उत्तराखंड केरोसिन ट्रेडर्स एसोसिएशन के गढ़वाल मंडल ने जोरदार विरोध किया है।
विज्ञापन


इसको लेकर सोमवार को मंडल कार्यालय कोटद्वार में आयोजित एक बैठक में एसोसिएशन की ओर से इस पर नाराजगी व्यक्त की गई है। एसोरएशन के अध्यक्ष महेंद्र कुमार अग्रवाल ने कहा कि बाढ़ आपदा में हजारों लोग बेघर हो गए, हजारों लोग मृत हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके चलते उन्होंने केंद्र सरकार से 20 हजार किलो लीटर  केरोसिन सब्सिडी का मांगा था। लेकिन इस सरकार ने वह नहीं दिया और बिना सब्सिडी का 5 हजार किलो लीटर केरोसिन भेज दिया। इससे समस्या बनी हुई है। इसलिए प्रदेश के मुख्यमंत्री और सांसदों से मांग की जा रही है कि केंद्र से सब्सिडी का केरोसिन उपलब्ध कराने का दबाव बनाएं। जिससे बाढ़ पीड़ित क्षेत्र में सब्सिडी का केरोसिन दिया जा सके।


उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार प्रदेश के साथ भेदभाव कर रही है। वहीं पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के सब्सिडी के कोटे में 2012 से कोई कटौती नहीं की गई। इसके लिए सभी राजनीतिक दलों को भी प्रयास करना चाहिए। बैठक में बाढ़ आपदा में मृत लोगों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर एसोसिएशन के महामंत्री चंद्र मोहन डोबरियाल, मनोज कुमार, बृजमोहन काला, संदीप कुमार, अमित कुमार, अरुण कुमार भट्ट, आशीष काला, राजेंद्र सिंह बिष्ट, जगत सिंह रावत, केशव थपलियाल, देवेंद्र कुमार, जगदीश प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद और सुनील गुप्ता आदि दुकानदार उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed