{"_id":"57233ae04f1c1bac36a91573","slug":"called-for-to-teach-in-government-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को सरकारी स्कूलों में पढ़ाने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को सरकारी स्कूलों में पढ़ाने का आह्वान
ब्यूरो / अमर उजाला, पौड़ी
Updated Fri, 29 Apr 2016 04:13 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी में मॉडल स्कूल के रूप में विकसित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कल्जीखाल के उद्घाटन समारोह में अभिभावकों से अपने बच्चों को सरकारी विद्यालयों में पढ़ाने की अपील की गई। कहा गया कि मॉडल स्कूल ग्रामीण क्षेत्रों से हो रहे पलायन रोकने में मददगार होंगे।
विज्ञापन
विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में ब्लाक प्रमुख महेंद्र राणा ने मॉडल विद्यालय राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कल्जीखाल का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि सरकार की इस योजना से ग्रामीण क्षेत्रों से हो रहे पलायन पर काफी अंकुश लगेगा। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा का अच्छा माहौल बनेगा। इस मौके पर उन्होंने ब्लाक के 14 विद्यार्थियों की सहायता के लिए खंड शिक्षा अधिकारी जयकृष्ण गुप्त को 35 हजार का चेक प्रदान किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष संजय डबराल ने कहा कि इस विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को प्राइवेट स्कूलों की तरह शिक्षा मिल सकेगी। कार्यक्रम में स्कूली विद्यार्थियों की ओर से बहुरंगी सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन
इस मौके पर बीईओ जयकृष्ण गुप्त, उपखंड शिक्षा अधिकारी अमृता जायसवाल, प्रधानाध्यापक बलदेव सिंह, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संगठन के जिला महामंत्री भगत भंडारी, रवींद्र चौहान, मनोज राणा, बीडीसी सदस्य रेखा देवी, अशोक रावत आदि मौजूद थे। संचालन नवीन भट्ट और मनोधर नैनवाल ने किया।
इससे पहले मॉडल विद्यालय के रूप में राजकीय प्राथमिक विद्यालय बिलखेत का भी उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापिका पूर्णिमा रावत, ग्राम प्रधान केशवानंद आर्य आदि मौजूद थे।