{"_id":"9cb02d0008702fb26300d155408cfcb7","slug":"bus-accident-in-garhwal","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़वाल में हुआ बस हादसा 14 लोग हुए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़वाल में हुआ बस हादसा 14 लोग हुए घायल
अमर उजाला,गुप्तकाशी/रुद्रप्रयाग
Updated Thu, 28 Nov 2013 08:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रप्रयाग से नागजगई जा रही लोकल बस केदारनाथ हाईवे पर कुंड पुल के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में 14 लोग घायल हुए हैं। घायलों को जिला अस्पताल, सीएचसी अगस्त्यमुनि और गुप्तकाशी अस्पताल भेजा गया है। हादसे में चालक को गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग से नागजगई बृहस्पतिवार शाम लिए चली बस शाम करीब सवा छह बजे अनियंत्रित होकर कुंड में उत्तराखंड जल विद्युत निगम के दफ्तर के निकट खाई में जा गिरी।
विज्ञापन
एक घायल ने बताया कि दुर्घटना से कुछ पहले सामने से आ रहे वाहन के कारण शासद बस चालक उसे बचाने के चक्कर में नियंत्रण खो बैठा। घायलों की चीख पुकार सुनने पर समीप ही रह रहे बीआरओ के मजदूर मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
दुर्घटना की सूचना मिलने पर एसडीएम राकेश चंद्र तिवारी, तहसीलदार एसपी उनियाल, पुलिस फोर्स और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे। एसडीएम तिवारी ने बताया कि सात घायलों को गुप्तकाशी और सात को जिला अस्पताल भेजा गया है।
गुप्तकाशी में भर्ती घायल
सुरेंद्र गोस्वामी व विवेक गोस्वामी (गौरीकुुंड), बीना शुक्ला(नागजगई), प्रियंका बाजपेयी (फेगू), राकेश कंसवाल(घनसाली टिहरी), पूर्ति (ल्वारा) व लखपत सिंह(चिलौंड)
अगस्त्यमुनि व जिला अस्पताल भेजे गए लोग
वाहन चालक(नाम पता अज्ञात), शरीफ मोहम्मद व उसकी पत्नी अमीना बेगम (चंबा हिमाचल प्रदेश), जगदीश(कोटमा)। इसके अलावा तीन लोगों का नाम पता-अज्ञात हैं।