फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Brett Lee became a brand ambassador of 'Panchaculi Women Weavers'

पूर्व क्रिकेटर ब्रेट ली बेचेंगे अल्मोड़ा के उत्पाद

Thu, 10 Oct 2013 06:00 PM IST
दीप जोशी/अमर उजाला, अल्मोड़ा
दीप जोशी/अमर उजाला, अल्मोड़ा Updated Thu, 10 Oct 2013 06:00 PM IST
विज्ञापन
Brett Lee became a brand ambassador of 'Panchaculi Women Weavers'

ऑस्ट्रेलिया के जाने माने क्रिकेट स्टार ब्रेट ली अल्मोड़ा के प्रसिद्ध हथकरघा उद्योग ‘पंचाचूली वीमन वीवर्स’ के ब्रांड एंबेसडर बन गए हैं। ब्रेट ली केदारघाटी के आपदा प्रभावित गांवों की करीब 300 महिलाओं को हथकरघा उद्योग में रोजगार देने के लिए भी पंचाचूली के साथ मिलकर काम करेंगे।

विज्ञापन


महिलाओं द्वारा उत्पादित माल को ब्रेट ली की मदद से ऑस्ट्रेलिया सहित कुछ उन देशों में बिक्री को भेजा जाएगा जहां ‘ब्रेटली’ की कंपनी का माल बिकता है।

1998 में हुई पंचाचूली वीमन वीवर्स की स्थापना
‘पंचाचूली वीमन वीवर्स’ समाज सेविका मुक्ति दत्ता का है। मुक्ति दत्ता ने 1998 में पंचाचूली वीमन वीवर्स की स्थापना की। 2001 में उन्होंने पातालदेवी में ऊन कातने और ऊन से शाल, स्वेटर, स्कार्फ आदि बनाने का हथकरघा उद्योग लगाया।
विज्ञापन


अभी इस उद्योग में आसपास के गांवों की करीब 250 महिलाएं कार्य कर रही हैं और उद्योग का वार्षिक टर्न ओवर एक करोड़ से अधिक है। पंचाचूली की निदेशक मुक्ति दत्ता ने अपने प्रयासों से यूरोप के देशों में यहां के बने सामान की मार्केट विकसित की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पंचाचूली में निर्मित पशमीना शुद्ध ऊन का बनता है। इसके लिए तिब्बत, पेरू, न्यूजीलैंड आदि देशों से कच्ची ऊन मंगाई जाती है। इसमें प्राकृतिक रंगों का प्रयोग किया जाता है।

‘पंचाचूली वीमन वीवर्स’ के ब्रांड एंबेसडर
मुक्ति दत्ता ने बताया कि ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ब्रेट ली ‘पंचाचूली वीमन वीवर्स’ के ब्रांड एंबेसडर बन गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि केदारघाटी में आपदा प्रभावित गांवों की 300 महिलाओं को हथकरघा उद्योग से जोड़कर रोजगार दिया जाएगा।

वहां महिलाओं द्वारा उत्पादित सामान को भी ब्रेट ली की मदद से ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड सहित अन्य देशों में भेजा जाएगा। ब्रेट ली ऑस्ट्रेलिया से कच्चा ऊन उपलब्ध करवाने के लिए राजी हो गए हैं। दिल्ली में बुधवार की शाम ब्रेट ली की मौजूदगी में फैशन शो का भी आयोजन किया गया। जिसमें पंचाचूली के कपड़े भी प्रदर्शित हुए।


कौन हैं ब्रेट ली
ब्रेट ली ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज रहे हैं। दुनिया के तेज गेंदबाजों ब्रेट ली से ऊपर शोएब अख्तर का रिकॉर्ड रहा। ब्रेट ली ने अधिकतम 160 किमी प्रति घंटा की गति से गेंद फेंक कर सबकों चौंका दिया था। वर्ष 2010 में उन्होंने क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed