फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   BJP condition in uttarakhand.

पोस्टर पर वार, भाजपा बनाएगी हथियार

Sun, 17 Apr 2016 08:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 17 Apr 2016 08:21 AM IST
विज्ञापन
 BJP condition in uttarakhand.
पोस्टर - फोटो : amar ujala

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के कांग्रेस के बागी विधायकों को लगाम से पकड़ने संबंधी पोस्टर लगाए जाने पर भाजपा ने पुलिस में तहरीर देकर इस लड़ाई को बढ़ाने के संकेत दे दिए हैं।

विज्ञापन


शहर में ऐसे कई पोस्टर लगाए जाने की सूचना के बाद प्रदेश हाईकमान से सलाह मशविरे के बाद भाजपाइयों ने शनिवार देर शाम धारा चौकी पहुंचकर इसकी शुरूआत भी कर दी है। भाजपा ने तर्क दिया है कि हाईकोर्ट में तत्कालीन सरकार के मुख्यमंत्री, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष, असंतुष्ट विधायकों आदि ने याचिकाएं दाखिल की हैं। 
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान यह भी टिप्पणी की थी कि अगर कोई सरकार बनाएगा तो हाईकोर्ट को सूचित करना होगा। प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगा हुआ है। ऐसे में इस तरह के पोस्टर लगना और भी गंभीर मसला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस फैला रही शत्रुता, घृणा और वैमनस्य
भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, उनके सलाहकारों सुरेंद्र अग्रवाल, जसबीर रावत, राजीव जैन, रणजीत रावत आदि द्वारा भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष को मोहरा बनाकर झूठी सूचनाओं से विभिन्न वर्गों में शत्रुता, घृणा और वैमनस्य फैलायी जा रही है। 

भाजपा अब इस मुद्दे को जोर शोर से उठाकर कानून और जनता की शरण में जाने के लिए हाईकमान के इशारे का इंतजार कर रही है। धारा चौकी पहुंचने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति प्रसाद गैरोला, प्रदेश प्रवक्ता मुन्ना सिंह चौहान, महानगर अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, अमर स्वेडिया, संदीप मुखर्जी, रमेश वाल्मीकि, विनोद महार, गोपाल पुरी, नीतू वाल्मीकि, बबीता सहोत्रा, कंचन ठाकुर आदि शामिल रहे। 
 

पोस्टर पर कांग्रेस नेताओं के बयान, कहा भाजपा आरोप लगा रही

 BJP condition in uttarakhand.
हरीश रावत
शहर में किसी तरह के पोस्टर के चिपकाए जाने की मुझे जानकारी नहीं है। 
- हरीश रावत, पूर्व मुख्यमंत्री

कांग्रेस का किसी तरह के पोस्टर से कोई नाता नहीं है। भाजपा बेवजह कांग्रेस को इस विवाद में घसीटने की कोशिश कर रही है। सच यह है कि भाजपा अब कांग्रेस के बागी नौ विधायकों से पल्ला झाड़ने की कोशिश में है। इसलिए इस तरह के विवाद खड़े किए जा रहे हैं। 
- किशोर उपाध्याय, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

पोस्टर न तो कांग्रेस ने बनवाएं हैं और न ही कांग्रेस का इससे कोई लेनादेना है।
- मथुरा दत्त जोशी, कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता

यह घिनौनी मानसिकता का प्रतीक है। किसने किसको बकरी बनाया यह सब जानते हैं। पुलिस और प्रशासन को देखना चाहिए कि इस तरह की घटनाएं किसके इशारे पर हो रही हैं। 
- हरक सिंह रावत, पूर्व कैबिनेट मंत्री

शहर के कई स्थानों पर आपत्तिजनक पोस्टर चस्पा किए गए हैं जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय स्तर के नेताओें को निशाना बनाया गया है। यह बेहद निंदनीय कृत्य है। पार्टी के राष्ट्रीय स्तर के नेताओं की आपत्तिजनक पोस्टर छपवाकर राजधानी और अन्य जगहों पर लगाने से प्रतीत होता है कि कांग्रेसियों की मानसिकता किस स्तर तक गिर गई है। यह कांग्रेस की सोची समझी साजिश है। 
- अजय भट्ट, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

कांग्रेस में नैतिक बल नहीं बचा है। पदयात्राएं असफल साबित हो गई हैं जिसके चलते कांग्रेसियों में बौखलाहट की स्थिति है। कुंठाग्रस्त कांग्रेसी अब ऐसी हरकतों पर उतर आए हैं। ऐसी हरकतों के खिलाफ पार्टी स्तर पर कानूनी पहलू पर विचार किया जा रहा है। 
- मुन्ना सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed