फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Youth Congressmen burnt effigy of Minister Rekha Arya

युवा कांग्रेसियों ने मंत्री रेखा आर्या का पुतला फूंका

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Youth Congressmen burnt effigy of Minister Rekha Arya
बागेश्वर के एसबीआई तिराहे पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या का पुतला फूंकते कांग्रेसी। संवाद न्यूज ए - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। गैर जमानती वारंट जारी होने के बावजूद प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू की गिरफ्तारी नहीं होने पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को रेखा आर्या के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए उनका पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने साहू को तत्काल गिरफ्तार करने और रेखा आर्या से मंत्री पद से इस्तीफा देने की मांग की।
विज्ञापन

युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष कवि जोशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एसबीआई तिराहे पर एकत्रित होकर कैबिनेट और जिले की प्रभारी मंत्री आर्या का पुतला दहन किया। युवा कांग्रेसियों ने गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद भी साहू की गिरफ्तारी न होने पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। कहा कि कैबिनेट मंत्री के पति के खिलाफ हत्या और किडनी कांड मामले में गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। बावजूद अब तक उनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। उन्होंने इस मामले में भाजपा सरकार की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए हैं। वहां प्रदेश सचिव ईश्वर पांडे, प्रदेश प्रवक्ता अंकुर उपाध्याय, जिला कोषाध्यक्ष सुनील पांडे, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष गोकुल परिहार, राजेंद्र टंगड़िया, उमेश मनराल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed