फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Youth Congress workers protest against authority, shout slogans

प्राधिकरण के खिलाफ युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया धरना, नारेबाजी की

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
Youth Congress workers protest against authority, shout slogans
डीडीए हटाने के लिए युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बागेश्वर के गांधी पार्क में धरना दिया। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। डीडीए के विरोध में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को गांधी पार्क में धरना दिया। उन्होंने प्राधिकरण के खिलाफ नारेबाजी की। धरनास्थल पर हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि पहाड़ में प्राधिकरण के मानक अव्यवहारिक हैं। इससे गरीब तबके के लोगों को मकान निर्माण में कई मुसीबतों से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्राधिकरण से तंग आकर नगर में दो लोग खुदकुशी कर चुके हैं। प्राधिकरण के मानकों का विरोध करते हुए उन्होंने कहा कि पहाड़ की भौगोलिक स्थिति के अनुसार प्राधिकरण यहां के अनुकूल नहीं है। धरने में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष दर्शन कठायत, सेवा दल महिला अध्यक्ष सुनीता टम्टा, ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मण आर्य, महासचिव कैलाश पवार, गोकुल परिहार, उमेश दुबड़िया, सूर्यभान दफौटी, कुलदीप मेहता, हेमंत टंगड़िया, मनीष वाणी, अजय चंदोला, गोविंद चंदोला, पनी राम, भीम कुमार, नरेंद्र कनवाल, भगवान माजिला, देवेंद्र बघरी, देवेंद्र मेहता, दीपक, सुरज, समीम अहमद, मो. हसीब, प्रकाश आर्य बैठे।
विज्ञापन

इधर प्राधिकरण हटाओ मोर्चा ने प्रकटेश्वर मंदिर परिसर में हुई बैठक में वक्ताओं ने प्राधिकरण का विरोध किया। सरकारी जनता दरबार की तरह मोर्चा भी प्राधिकरण के मामलों के लिए जनसुनवाई दरबार लगाएगा। प्राधिकरण के खिलाफ जल्द जिला स्तरीय महारैली निकाली जाएगी। जल्द बागेश्वर में प्राधिकरण के खिलाफ प्रदेश स्तरीय सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में अध्यक्ष प्रमोद मेहता, सचिव पंकज पांडे, भुवन चौधरी, हरीश सोनी, उमेश साह, महेश जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विकास प्राधिकरण के सितम से जनता परेशान
लोगों ने डीडीए पर लगाया दोहरी नीति अपनाने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
बागेश्वर। जिला विकास प्राधिकरण (डीडीए) के मानकों से लोगों में भारी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि डीडीए मानकों के कारण आम लोगों के लिए मकान बनाना काफी कठिन हो गया है लेकिन सरकारी मशीनरी ऐसे मामलों को नजरअंदाज कर रही है। अमर उजाला से बातचीत में लोगों ने प्राधिकरण के मानकों को अव्यवहारिक बताते हुए इसमें बदलाव की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed