फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Youth Congress launches poster war on Raphael

राफेल पर यूथ कांग्रेस ने शुरू किया पोस्टर वार

Sat, 18 Aug 2018 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Sat, 18 Aug 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
Youth Congress launches poster war on Raphael
बागेश्वर में पोस्टर वार के लिए सरयू पुल पर एकजुट यूथ कांग्रेसी। - फोटो : अमर उजाला
बहुचर्चित राफेल मुद्दे को लेकर यूथ कांग्रेस ने पोस्टर वार शुरू कर दिया है। कार्यकर्ताओं ने नगर के विभिन्न स्थानों पर राफेल डील को घोटाला करार देते हुए पोस्टर चस्पा किए। उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार पर राफेल सौदे को लेकर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया।  
विज्ञापन


शनिवार को यूथ कांग्रेसियों ने नगर के विभिन्न स्थानों पर पोस्टर चस्पा किए। इन पोस्टरों में राफेल डील को घोटाला करार दिया गया है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रवासियों से राफेल के मुद्दे पर समर्थन भी मांगा।  कहा कि सरकार आम जनता को डील पर गुमराह कर रही है। इस डील की सच्चाई जनता के सामने लाने के लिए व्यापक जन संपर्क अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


 पोस्टर लगाने के बाद कार्यकर्ता बूथ स्तर पर जाकर जनता को जागरूक करने की कोशिश करेंगे। इस दौरान जिलाध्यक्ष दर्शन कठायत, सूर्यभान दफौटी, गोविंद कठायत, प्रेम पाठक, गोकुल परिहार, प्रकाश आर्या, नगेंद्र मनवाल, कुंदन बाछमी, पंकज कुमार, कुलदीप आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गरुड़ में भी युवक कांग्रेस ने रोफेल  घोटाले को जन- जन तक पहुंचाने के लिए विकास खंड के सार्वजनिक स्थलों पर  पोस्टर चस्पा कर जागरूकता अभियान शुरू किया। युवक कांग्रेस के विधान सभा के अध्यक्ष रंजीत रावत के नेतृत्व में युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता गरुड़ बाजार पहुंचे। उन्होंने सार्वजनिक स्थलों पर पोस्टर चिपकाए। इस मौके पर युवक कांग्रेस के विधान सभा अध्यक्ष रावत की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा घोटाले में लिप्त केंद्र सरकार को आगामी लोक सभा चुनाव में जनता सबक सिखाएगी। बैठक में  दिग्विजय फर्स्वाण, विरेंद्र कबडोला, विजय नेगी,चंदन नेगी, नवीन कुमार, राहुल बिष्ट, अक्षय खुल्वे,मोहित पंत, कमल बोरा, अंकुर अल्मिया, रोहन अल्मिया आदि ने विचार रखे।  



सार्वजनिक, निजी संपत्तियों का स्वरूप बिगड़ा 
बागेश्वर। यूथ कांग्रेस से राफेल सौदे पर जन संपर्क अभियान के तहत नगर को पोस्टरों से पाट दिया है। सार्वजनिक से लेकर निजी संपत्तियों में भी बड़े पैमाने पर पोस्टर चस्पा किए गए हैं। इससे भवन, प्रतिष्ठान आदि संपत्तियों का स्वरूप बिगड़ गया है। प्रशासन या निकाय से पोस्टर लगाने की अनुमति नहीं ली गई है। इससे यूथ कांग्रेस के अभियान पर सवाल उठे हैं। दूसरी ओर प्रशासन और निकाय के अधिकारियों को लोक संपत्तियों पर अतिक्रमण और उनका स्वरूप बिगाड़ने की जानकारी तक नहीं है। इस मामले में एसडीएम राकेश चंद्र तिवारी और पालिका के ईओ राजदेव जायसी का कहना है कि  से पोस्टर हटाने को कहा जाएगा। अन्यथा निकाय की टीम खुद अतिक्रमण हटाएगी और जुर्माना भी वसूलेगी। इधर, निजी भवन और प्रतिष्ठान मालिकों ने भी पोस्टर लगाने पर नाराजगी जताई है।  

  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed