फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Youth Congress burnt the effigy of the state government

Bageshwar News: यूथ कांग्रेस ने जलाया प्रदेश सरकार का पुतला

Mon, 02 Sep 2024 01:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Mon, 02 Sep 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
Youth Congress burnt the effigy of the state government
बागेश्वर के एसबीआई तिराहे पर प्रदेश सरकार का पुतला फूंकते कांग्रेसी।
बागेश्वर। अल्मोड़ा के सल्ट और लालकुआं में हुए दुष्कर्म मामले में भाजपा कार्यकर्ताओं की संलिप्तता से कांग्रेस सरकार पर हमलावर हो गई है। यूथ कांग्रेस के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार का पुतला जलाया। सरकार से महिलाओं की सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाने की मांग की।
विज्ञापन

यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गोकुल परिहार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली सरकार के राज में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। हालात यह हो गए हैं कि अब महिलाओं को भाजपा के कार्यकर्ताओं से बचाने की नौबत आ गई है। कहा कि प्रदेश में जहां भी महिलाओं पर अत्याचार के मामले सामने आए हैं, उनमें अधिकतर मामलों में सत्ताधारी दल से जुड़े लोगों का नाम सामने आ रहा है। कार्यकर्ताओं ने पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की। इस मौके पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भगवत सिंह डसीला, पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी, संगठन मंत्री कवि जोशी, रिजवान खान, जयदीप कुमार, प्रेम दानू, राहुल बाराकोटी, सुनील पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed