फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Youth arrested with 14.15 grams of smack in Bageshwar

Bageshwar News: बागेश्वर में 14.15 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार

Wed, 31 Jan 2024 01:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Wed, 31 Jan 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
Youth arrested with 14.15 grams of smack in Bageshwar
बागेश्वर। एसओजी की टीम ने 14.15 स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। आरोपी के खिलाफ मुंबई में जानलेवा हमले का केस दर्ज है। वह डेढ़ साल तक जेल में रहने के बाद इन दिनों जमानत पर है। एसपी ने स्मैक पकड़ने वाली टीम को पांच हजार रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन


एसपी अक्षय प्रह्वलाद कोंडे ने मंगलवार को मामले का खुलासा करते हुए बताया कि एसओजी को स्मैक का नशा करने वाले लोगों से बागेश्वर कोतवाली क्षेत्र के द्वारसों निवासी ललित सिंह भाकुनी उर्फ बब्लू (24) के स्मैक तस्करी में लिप्त होने की सूचना मिली थी। बीते सोमवार को एसओजी की टीम ने आरोपी को उसके आवास परिसर से स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी ने हल्द्वानी से स्मैक लाने की बात कबूली है। एसपी के अनुसार आरोपी स्वयं भी स्मैक, चरस शराब का आदी है। एसपी ने बताया है कि मुंबई में युवक जिस केस में आरोपी है, वहां भी आरोपी की जमानत निरस्त करने के लिए प्रार्थनापत्र लगाया जाएगा। हल्द्वानी के जिन लोगों से आरोपी स्मैक लाया है, उनके खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed