फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Youth activity orgnised in district.

Bageshwar News: महिला क्रिकेट में परिसर, पुरुष क्रिकेट में बिलौना सेमीफाइनल में

Fri, 16 Feb 2024 12:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Fri, 16 Feb 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
Youth activity orgnised in district.
बागेश्वर। डिग्री कॉलेज के खेल मैदान में सूरजकुंड स्पोर्ट्स क्लब की ओर से महिला और पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल मैच खेले गए। महिला क्रिकेट में बीडी पांडेय परिसर और पुरुष क्रिकेट में न्यू स्टार बिलौना की टीम ने अपने-अपने मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल मैच में सेंट जोसफ टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर आठ ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 41 रन बनाए। टीम की बल्लेबाज रिद्धिमा ने 12 रन बनाए। परिसर की ओर से दीक्षा ने दो ओवर में दस रन देकर दो विकेट लिए। 42 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए परिसर की टीम ने महज पांच ओवर में बिना विकेट गंवाए मैच जीत लिया। मैच के मुख्य अतिथि चंचल खेतवाल, कमला पपोला, रेखा खेतवाल, रेणु बोरा थे।
विज्ञापन

पुरुष वर्ग की क्रिकेट प्रतियोगिता का तीसरा क्वार्टर फाइनल मैच मां भगवती एकादश कठायतबाड़ा और न्यू स्टार बिलौना की टीम के बीच खेला गया। बिलौना की टीम ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 14 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाए। टीम के बल्लेबाज जयंत ने नाबाद 58 रन की पारी खेली। कठायतबाड़ा के गेंदबाज चंदन मेहता ने दो विकेट झटके। कठायतबाड़ा की टीम 44 रन पर ऑलआउट हो गई। बिलौना ने 134 रन से मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इस मौके पर संजीव खेतवाल, गणेश धपोला, धीरज खेतवाल, मनोज खेतवाल, हरीश देव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed