फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Youth activities in Yuva Mahotsav.

युवाओं में नई सोच विकसित करने में मददगार होगा युवा उत्सव : टम्टा

Sun, 12 Mar 2023 12:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sun, 12 Mar 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Youth activities in Yuva Mahotsav.
बागेश्वर में आयोजित युवा महोत्सव में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करते युवा। संवाद
बागेश्वर। नुमाइशखेत मैदान में नेहरू युवा केंद्र की ओर से आयोजित जिला स्तरीय युवा उत्सव संपन्न हो गया है। युवा उत्सव में जिलेभर के युवाओं ने कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। विजेताओं को केंद्र सरकार की ओर से पुरस्कार दिए गए।
विज्ञापन

युवा उत्सव का समापन करते हुए मुख्य अतिथि लोकसभा सदस्य अजय टम्टा ने कहा कि युवा उत्सव का उद्देश्य युवाओं को पांच प्रण विकसित भारत का निर्माण, गुलामी की हर सोच से मुक्ति, विरासत पर गर्व, एकता-एकजुटता और नागरिक कर्तव्यों से जोड़ना है। देश के 180 जिलों में आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं में नई सोच और नए विजन का विकास होगा। इससे पूर्व डीएम अनुराधा पाल ने शनिवार सुबह युवा उत्सव का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण, संगठन मंत्री विनोद वल्दिया, राजेंद्र परिहार, जिला युवा अधिकारी दिवाकर भाटी, संचालक हिमांशी देव समेत करीब 200 युवा मौजूद रहे।
विज्ञापन


कृतिका, कंचन, हिमांशु, भावना और सक्षम डांस ग्रुप रहे विजेता
बागेश्वर। युवा उत्सव में चित्रकला, भाषण, फोटोग्राफी, कविता लेखन और सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। चित्रकला प्रतियोगिता में कृतिका चौधरी, भाषण में कंचन मिश्रा, फोटोग्राफी में हिमांशु रावत, कविता लेखन में भावना परिहार विजेता रहे। सांस्कृतिक प्रतियोगिता सक्षम डांस ग्रुप ने जीती। चित्रकला, फोटोग्राफी और कविता लेखन में पहला स्थान पाने वालों को एक-एक हजार रुपये, भाषण और सांस्कृतिक प्रतियोगिता के विजेताओं को पांच-पांच हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed