फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Yoga camp organized in Rainka Ason and Baijnath temple

Bageshwar News: राइंका असों और बैजनाथ मंदिर में लगा योग शिविर

Sun, 18 May 2025 11:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sun, 18 May 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Yoga camp organized in Rainka Ason and Baijnath temple
गरुड़ के बैजनाथ मंदिर परिसर में योग करते लोग। संवाद
कपकोट/गरुड़/(बागेश्वर)। जिले में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज हो गई हैं। आयुर्वेद और यूनानी विभाग के निर्देश पर कपकोट के राइंका असों और गरुड़ के बैजनाथ मंदिर परिसर में योग शिविर आयोजित किया। क्षेत्र के लोगों और स्कूली छात्र-छात्राओं ने योग किया और योग के महत्व के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

रविवार को राइंका असों में प्रभारी प्रधानाचार्य मोहन राम आर्या की अध्यक्षता में आयोजित योग शिविर में योग अनुदेशक केवलानंद जोशी ने विद्यार्थियों को विभिन्न योग आसन कराए। डॉ. बलराज टम्टा, डाॅ. विजय कुमार सक्सेना ने प्रतिदिन योग करने और आयुर्वेद अपनाकर जीवन का रोगों से मुक्त करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर भुवन शाही, अनीता, पूनम लोबियाल, लक्ष्मी चंदोला, ममता परिहार, तारा सिंह कोश्यारी, संजय कुमार, योगेश चंदोला, राजेंद्र गोस्वामी आदि मौजूद रहे। बैजनाथ मंदिर परिसर में आयोजित शिविर का शुभारंभ निवर्तमान जिपं सदस्य जनार्दन लोहनी ने किया।
विज्ञापन

शिविर में योग अनुदेशक जसवंत सिंह और दिगंबर सिंह ने भुजंगासन ,ताड़ासन, पवनमुक्तासन, सेतुबंद आसन, कपालभाति, अनुलोम विलोम, भ्रामरी और प्राणायाम किया। चिकित्साधिकारी डॉ. विजय सक्सेना ने लोगों को योग का महत्व के बारे में बताया। इस मौके पर नोडल अधिकारी डॉ. गौरव अग्रवाल, डॉ. ईश्वर प्रकाश ,डॉ. सिद्धार्थ मंडल, डॉ. विपिन चंद्र, डॉ. आरती सेमवाल ,डॉ. वार्ता अग्रवाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed