फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Wrestling matches were held at Saryu Bagad, people gathered to watch the fight.

Bageshwar News: सरयू बगड़ पर लड़ाए गए कुश्ती के दांव-पेंच, दंगल देखने उमड़े लोग

Sun, 18 Jan 2026 11:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sun, 18 Jan 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Wrestling matches were held at Saryu Bagad, people gathered to watch the fight.
बागेश्वर के सरयू बगड़ में आयोजित दंगल में कुश्ती के दांव-पेंच दिखातीं महिला पहलवान। संवाद
बागेश्वर। उत्तरायणी मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जा रहा है। वॉलीबाल, आर्म रेसलिंग के बाद मेलार्थियों को कुश्ती के दांव-पेंच देखने का मौका मिला। सरयू बगड़ में आयोजित कुश्ती दंगल को देखने के लिए सैकड़ों लोग उमड़े। प्रतियोगिता का फाइनल आज खेला जाएगा।
विज्ञापन

रविवार को नगरपालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल और वरिष्ठ नागरिक कल्याण न्यास के जिलाध्यक्ष दलीप सिंह खेतवाल ने दंगल का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड के महिला-पुरुष पहलवानों ने अपने दांव-पेंच से लोगों को रोमांचित किया। पुरुष वर्ग के मुकाबलों में बरेली के सुरेंद्र पहलवान को जम्मू-कश्मीर के बादल पहलवान ने पराजित कर पहला मुकाबला जीता। अन्य मुकाबलों में जम्मू-कश्मीर के फैजल गनी ने हरियाणा के मोनू पहलवान, देहरादून के राजू थापा ने राजस्थान के मोहम्मद वसीम को हराया। महिला पहलवानों के मुकाबले में काशीपुर की खुशी पहलवान ने राजस्थान की सरिता पहलवान को हराया। जिपं अध्यक्ष शोभा आर्या, विधायक सुरेश गढि़या, जैविक उत्पाद परिषद के उपाध्यक्ष भूपेश उपाध्याय, जिपं उपाध्यक्ष विशाखा खेतवाल और पूर्व कैबिनेट मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल भी अखाड़े में चल रहे दांव-पेंच देखने पहुंचे। इस मौके पर नरेंद्र खेतवाल, जोगा राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed