{"_id":"64c800768e801c515c0f6b74","slug":"workshop-orgnised-in-chc-bageshwar-news-c-231-1-shld1004-627-2023-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: ‘छिपाएं नहीं इलाज कराएं, लाइलाज नहीं है टीबी’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: ‘छिपाएं नहीं इलाज कराएं, लाइलाज नहीं है टीबी’
Tue, 01 Aug 2023 12:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Tue, 01 Aug 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
कपकोट/बागेश्वर। सीएचसी कपकोट में क्षय रोग प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को टीबी बीमारी के खात्मे के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए कहा गया।
गोष्ठी का शुभारंभ कर जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. हरीश पोखरिया ने कहा कि टीबी लाइलाज बीमारी नहीं है। इसके बावजूद अब तक लोगों के मन में क्षय रोग को लेकर भ्रांतियां हैं। सभी सीएचओ को अपने-अपने क्षेत्र में टीबी की बीमारी को लेकर लोगों के मन में बैठे डर को दूर करना होगा। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. जितेश कुमार ने टीबी के इलाज के बारे में जानकारी दी। उन्होंने सीएचओ से अपने-अपने क्षेत्र में टीबी के मरीजों को खोजने के लिए कहा। टीबी मरीजों के लिए प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत निक्षय मित्रों की खोज करने की भी अपील की। इस मौके पर जिला कार्यक्रम समन्वयक अमित तिवारी, गौरव बोरा, उमेश उपाध्याय आदि मौजूद रहे। संवाद