फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Workshop in Ratabe School

रतबे के छात्र-छात्राओं ने जाना हुड़का और बांसुरी का महत्व

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
Workshop in Ratabe School
राजकीय हाईस्कूल रतबे में लोक वाद्य यंत्र कार्यशाला में छात्र-छात्राओं को हुड़का बजाने का प्रशि? - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। राजकीय हाईस्कूल रतबे में चार दिवसीय लोक वाद्य यंत्र प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। इसका समापन मंगलवार को हुआ। कार्यशाला में छात्र-छात्राओं को हुड़का और बांसुरी की जानकारी दी गई। लोक संगीत में इन वाद्य यंत्रों की उपयोगिता और महत्व बताकर वाद्य यंत्रों को बजाने का बेसिक अभ्यास भी कराया गया।
विज्ञापन

प्रदेश के संस्कृति विभाग की ओर से ईजा सोसायटी ने कार्यशाला का आयोजन कराया। मुख्य संदर्भदाता और सोसायटी के अध्यक्ष मोहन चंद्र जोशी ने विद्यार्थियों को हुड़के और बांसुरी की उत्पत्ति, बनावट, इतिहास की जानकारी दी। उन्होंने बांसुरी और हुड़का बनाने का प्रशिक्षण देकर इन्हें बजाने के बेसिक गुर सिखाए। छात्र-छात्राओं ने भी इन वाद्य यंत्र प्रशिक्षण कार्यशाला में उत्सुकता से भाग लिया। प्रधानाचार्य गोविंद नाथ ने कहा कि मोहन जोशी ने अपने बांसुरी वादन से देश ही नहीं विदेशों में भी लोगों का मन मोहा है। हुड़का बनाने और बजाने में भी उन्हें महारत हासिल हैं। लोक संगीत के संरक्षण के लिए पूरी तन्मयता से कार्य कर रहे जोशी का बच्चों को प्रशिक्षण देना बेहद सराहनीय पहल है। इससे लोक संगीत को आगे बढ़ाने के लिए युवाओं को प्रेरित करने में मदद मिलेगी। कार्यशाला का समापन जोशी ने भजन और लोक संगीत की धुनों के साथ किया। इस मौके पर प्रशिक्षक हरीश चंद्र उपाध्याय, ऋचा जोशी, मोहित जोशी, प्रदीप कुमार, सुरेश तिवारी, त्रिलोक राम, लीला बिष्ट, किरन साह, निर्मला कपकोटी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed