फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Workshop in DIET BageshWar

Bageshwar News: प्रवक्ता और प्रशिक्षुओं ने देख चांद-तारों का संसार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Dec 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Workshop in DIET BageshWar
बागेश्वर डायट में कार्यशाला के दौरान टेलीस्कोप से तारामंडल को करीब से देखता बच्चा। संवाद न्यूज ? - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में गतिविधि सप्ताह के तहत खगोल विज्ञान कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। इसमें डायट के प्रवक्ताओं और डीएलएड प्रशिक्षुओं ने टेलीस्कोप की मदद से चांद और तारों के संसार की जानकारी ली। ग्लोब और मानचित्र केे माध्यम से दुनिया के विभिन्न इलाकों के बारे में जाना।
विज्ञापन

बाल विज्ञान प्रयोगशाला के आशुतोष उपाध्याय ने तारादर्शन कार्यक्रम की शुरुआत की। कहा कि तारामंडल को खुली आंखों से देखना और टेलीस्कोप की मदद लेकर करीब से देखने का अहसास ही अलग है। उन्होंने चंद्रमा की भीतरी परतों और विभिन्न ग्रहों की जानकारी दी। शाम करीब छह बजे से हुए तारादर्शन कार्यक्रम में टेलीस्कोप की मदद से प्रवक्ता, प्रशिक्षुओं समेत करीब 80 लोगों ने तारामंडल के बारे में जाना। इससे पूर्व प्रमुख संदर्भदाता उपाध्याय ने दिन के समय कार्यशाला का शुभारंभ कर समय-समय पर होने वाली खगोलीय घटनाओं की जानकारी दी। डायट के प्राचार्य डॉ. शैलेंद्र धपोला ने वैैज्ञानिक दृष्टिकोण पैदा करने के लिए इस तरह की गतिविधियों को जरूरी बताया। रवि कुमार जोशी ने संचालन किया। इस मौके पर डॉ. प्रेम सिंह मावड़ी, डॉ. केएस रावत, डॉ. राजीव जोशी, डॉ. चंद्रमोहन जोशी, डॉ. बीडी पांडेय, विनोद उप्रेती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed