फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Workers Protest

बागेश्वर: समायोजन की मांग को लेकर शिक्षा प्रेरकों ने किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Feb 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Workers Protest
स्थायी समायोजन की मांग को लेकर प्रदर्शन करते शिक्षा प्रेरक। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। समायोजन की मांग को लेकर शिक्षा प्रेरकों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। डीएम को दिए ज्ञापन में सरकारी विभागों में समायोजित करने की मांग की।
विज्ञापन

शिक्षा प्रेरक संगठन की ब्लॉक इकाई ने नगर में समायोजन की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। डीएम को दिए ज्ञापन में कहा कि 18 फरवरी 2010 को वार्षिक अनुबंध के तौर पर शिक्षा प्रेरकों की तैनाती की गई थी। अनुबंध में तय था कि यदि मध्यावधि में प्रेरक, सह प्रेरक का कार्य छोड़ेंगे तो उनके प्रशिक्षण पर हुआ व्यय वापस किया जाएगा। प्रेरकों को केंद्र सरकार की ओर से दो हजार और राज्य सरकार की ओर से एक हजार रुपये कुल तीन हजार रुपये मानदेय दिया जाता था। वर्ष 2017 में शिक्षा प्रेरकों को हटा दिया गया। तब से वह लोग बेरोजगार हैं। कहा कि प्रेरकों के महत्वपूर्ण योगदान को देखते हुए सरकारी महकमों में समायोजित किया जाए। प्रदर्शन में संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष महेश चंद्र मिश्रा, बलवंत सिंह रावत, गोविंद बल्लभ कांडपाल, रीमा देवी, गणेश कुमार, राधिका देवी आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed