फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Work will done for development.

Bageshwar News: किलपारा के अलखनाथ और ढाईईजर के बज्यैण मंदिर के सौंदर्यीकरण की कवायद शुरू

Wed, 01 Nov 2023 11:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Wed, 01 Nov 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Work will done for development.
बागेश्वर। किलपारा के अलखनाथ मंदिर और ढाईईजर के बज्यैण मंदिर के सौंदर्यीकरण की कवायद शुरू हो गई है। शासन ने दोनों मंदिरों के सौंदर्यीकरण के लिए 85 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था ग्रामीण निर्माण विभाग से मिली जानकारी के अनुसार किलपारा के अलखनाथ मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए 50 लाख और ढाईईजर के बज्यैण मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए 35 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। स्वीकृत बजट से मंदिरों में यात्री सुविधाओं का विकास किया जाएगा। मंदिरों के पहुंच मार्गों को भी व्यवस्थित किया जाएगा। ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता संजय भारती के अनुसार दोनों मंदिरों के सौंदर्यीकरण क तैयारी शुरू कर दी है। निविदा आमंत्रित कर दी गई है। अनुबंध के एक साल के भीतर सौंदर्यीकरण का कार्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

कपकोट के विधायक सुरेश गढ़िया ने कहा कि सरकार ने पर्यटन सुविधा जुटाने के उद्देश्य से दोनों मंदिरों के सौंदर्यीकरण के लिए बजट स्वीकृत किया। दोनों मंदिरों के सौंदर्यीकरण में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। कहा कि सौंदर्यीकरण के काम में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि कपकोट विधानसभा क्षेत्र के अन्य पौराणिक और ऐतिहासिक महत्व के मंदिरों के सौंदर्यीकरण की भी योजना बनाई गई है। अन्य मंदिरों का भी सौंदर्यीकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed