फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   work stopped on dharamghar majkhet road

धरमघर-माजखेत सड़क का निर्माण कार्य ठप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
work stopped on dharamghar majkhet road
बागेश्वर में धरमघर से माजखेत जाने वाली बदहाल सड़क। - फोटो : BAGESHWAR
धरमघर/बागेश्वर। मजदूर न आने के कारण धरमघर-माजखेत सड़क का निर्माण कार्य बंद पड़ा हुआ है। इस मार्ग पर कई जगह मलबा, कीचड़ भरने से आवाजाही करना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

पीएमजीएसवाई खंड की इस सड़क पर वर्तमान में पैदल चलना मुश्किल हो गया है। जिसके चलते लाथी से नाचनी तक के गांवों का संपर्क कटा हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि समय पर भुगतान न होने के कारण कोई भी ठेकेदार मजदूर 10 दिन से अधिक काम नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

चुचेर गांव के प्रधान भूपाल सिंह कोरंगा ने बताया कि कई बार मांग करने के बावजूद सड़क का निर्माण कार्य पूरा नहीं किया जा रहा है। मोहन सिंह, देव सिंह, परवीन सिंह, मान सिंह आदि ने सड़क से मलबा हटाने की मांग की है। मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। वहीं पीएमजीएसवाई खंड कपकोट के जेई विमल कुमार का कहना है कि इस सड़क को जल्दी ही ठीक करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed