फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   work disturbes due to engineers strike

अभियंताओं की हड़ताल से कार्य प्रभावित

Tue, 15 Dec 2015 10:59 PM IST
बागेश्वर।
बागेश्वर। Updated Tue, 15 Dec 2015 10:59 PM IST
विज्ञापन
work disturbes due to engineers strike

विज्ञापन

 18 सूत्री मांगों को लेेकर डिप्लोमा  इंजीनियर्स महासंघ के प्रांतीय आह्वान पर अभियंताओं की यहां चल रही हड़ताल मंगलवार पंद्रहवें  दिन भी  जारी  रही। महासंघ के आंदोलनस्थल लोनिवि गेस्ट हाउस परिसर में जिलाध्यक्ष आरपी टम्टा की अध्यक्षता में हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि शासन अपर अधीक्षण अभियंता पद का   वेतनमान ग्रेड  पे उत्तर  प्रदेश और केंद्र की तरह करने, कनिष्ठ अभियंता का ग्रेड पे एक जनवरी 2006 से 4800  रुपये देने, निगम, परिषद, संस्थान और निकायों में राजकीय विभागों के समान वेतन और सुविधा देने आदि मांगों पर कुछ नहीं कर रहा है। वक्ताओं ने  चेेतावनी दी कि मांगें शीघ्र पूरी न होने पर जनप्रतिनिधियों का भी घेराव किया जाएगा।


सभा का संचालन महासंघ के जिला सचिव संजय कार्की ने किया। धरना प्रदर्शन में तरुण लुम्याल, प्रकाश जोशी, सुनील कांडपाल, जीबी  तिवारी, जेके टम्टा,   पंकज तिवारी बीसी जोशी, जीसी तिवारी, केएल वर्मा,   दीपिका, कोकिला, दीपक  तिवारी, नंद किशोर जोशी, ललित कुमार, इंद्र कुंवर, भास्कर बस्वाल, केके पाठक, शिव सिंह बोरा, सतीश चंद्र, ईश्वर जोशी, नरेंद्र तिरूवा आदि शामिल थे।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed