फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Women will get employment through LED product training

एलईडी उत्पाद प्रशिक्षण से महिलाओं को मिलेगा रोजगार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 05:42 PM IST
विज्ञापन
Women will get employment through LED product training
बागेश्वर में एलईडी बल्ब बनाने का प्रशिक्षण लेतीं महिलाएं। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। उरेडा और राष्ट्रीय आजीविका मिशन के सहयोग से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को ब्लॉक कार्यालय सभागार में एलईडी उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। छह दिवसीय प्रशिक्षण में 50 महिलाएं प्रतिभाग कर रही हैं।
विज्ञापन

प्रशिक्षण का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी डीडी पंत, जिला विकास अधिकारी केएन तिवारी, डीआरडीए की परियोजना प्रबंधक शिल्पी पंत ने किया। उरेडा के वरिष्ठ परियोजना प्रबंधक रॉकी कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण देने का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है, ताकि उन्हें घर बैठे स्वरोजगार मिल सके।
विज्ञापन

छह दिन तक चलने वाले प्रशिक्षण में महिलाओं को एलईडी उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। दिल्ली की एक कंपनी ने प्रशिक्षण के लिए कच्चा माल, टूल किट प्रदान किए हैं। प्रशिक्षण के बाद ग्रुप सेंटर बनाया जाएगा। एलईडी से संबंधित मेक इन इंडिया के सारे उत्पाद बनाए जाएंगे। नोएडा वीएस एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के मास्टर ट्रेनर विवेक सिंह महिलाओं को प्रशिक्षण दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed