फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Women took up bat and ball, the field became a playground.

Bageshwar News: महिलाओं ने थामा गेंद और बल्ला, खेत बन गया खेल का मैदान

Wed, 27 May 2026 08:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Wed, 27 May 2026 08:54 PM IST
विज्ञापन
Women took up bat and ball, the field became a playground.

विज्ञापन
बागेश्वर। कपकोट के सूपी गांव में अनूठा क्रिकेट मैच खेला गया। गांव के खेत क्रिकेट स्टेडियम बन गए और रोजाना इनमें काम करने वाली महिलाएं खिलाड़ी। महिला मंगल दल दो ग्रुपों में बंट गया। ग्रामीण दर्शकों की मौजूदगी में दो घंटे तक महिलाएं दराती और कुदाल छोड़कर बैट और बाल थामे नजर आईं। रोमांचक मैच में महिला मंगल दल की ए ने बी टीम को हराकर अपना दबदबा बनाया।
ग्राम प्रधान गोकुल कुमार ने बताया कि गांव की महिलाओं का जीवन खेतीबाड़ी और घरेलू कार्यों में ही बीतता है। गांव की महिला मंगल दल ने महिलाओं को रोजमर्रा के कार्यों के बीच मनोरंजन के मौके उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मैच का आयोजन किया था। मैच खेलने के लिए खेतों को ही चुना गया। इन दिनों गेहूं कटाई के बाद खाली हुए खेतों में महिलाएं बैट और बाल लेकर पहुंची। ग्रामीण भी इस अनूठे खेल के गवाह बने। महिलाओं ने बताया कि जीवन में केवल काम ही जरूरी नहीं है। कई बार खेतीबाड़ी और घरेलू कार्यों के बीच अपने लिए भी समय निकालना जरूरी है।
विज्ञापन

महिला मंगल दल की अध्यक्ष भागुली देवी ने बताया कि महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए यह आयोजन कराया गया था। ए टीम की कप्तान प्रेमा देवी और बी टीम की कप्तान बसंती देवी ने कहा कि टीम में कोई खिलाड़ी नहीं थे। सभी महिलाएं पहली बार हाथ आजमा रहीं थी। महिलाओं ने शानदार खेल दिखाकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed