फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Women showed mowing skills

महिलाओं ने दिखाया घास काटने का हुनर

Tue, 13 Sep 2016 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)।
अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)। Updated Tue, 13 Sep 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
Women showed mowing skills
प्रतियोगिता में भाग लेती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

हितैषी संस्था की ओर आयोजित किर्साण प्रतियोगिता में भगरतोला न्याय पंचायत की महिलाओं ने गाजियों (घास) काटने का हुनर दिखाया। मुख्य अतिथि सीएम हरीश रावत के निजी सचिव रंजीत दास ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं के आयोजन से कृषि कार्य को और बल मिलेगा। उत्तराखंड की सिकुड़ रही कृषि जोत विकसित होगी। 

विज्ञापन



सीएम के निजी सचिव दास ने कहा कि उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों की कृषि केवल महिलाओं पर निर्भर है। महिलाएं बीज की बुवाई से लेकर कटाई तक का कार्य करती हैं। उन्होंने कहा कि सीएम का मुख्य ध्यान कृषि पर है। उन्होंने कहा कि विलुप्त हो रही प्रजातियों को विकसित करने के लिए सीएम ने कई योजनाएं चलाई है।
विज्ञापन


उन्होंने कृषकों से योजनाओं का लाभ लेने को कहा है। दास ने हितैषी संस्था के किर्साण प्रतियोगिता की प्रशंसा की। संस्था के अध्यक्ष डॉक्टर किशन राणा ने कहा कि प्रतियोगिता भगरतोला न्याय पंचायत के दस गांवों में होगी। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रंजीत डसीला, सुनील कांडपाल, सुंदर बरोलिया, अर्जुन राणा, मदन नाथ, शिव गिरी, मदन नाथ, कमला, देवकी, नंदी, राधा, हेमा, राजेंद्र बोरा आदि ने विचार रखे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed