फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   women should raise their voice against discrimination

भेदभाव के खिलाफ आवाज बुलंद करें महिलाएं

Mon, 04 Feb 2019 11:28 PM IST
दीपक नेगी ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर
ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर Published by: दीपक नेगी Updated Mon, 04 Feb 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
women should raise their voice against discrimination
बागेश्वर के क्वरैली इंटर कालेज में शपथपत्र भरतीं छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला के अपराजिता कार्यक्रम में पुलिस ने क्वैराली इंटर कालेज की छात्राओं को भेदभाव, उत्पीड़न व शोषण के खिलाफ महिला सुरक्षा कानूनों की जानकारी दी। इस दौरान छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। कार्यक्रम में 250 विद्यार्थियों ने अपराजिता का शपथपत्र भरा। 

विज्ञापन

 
सोमवार को क्वैराली इंटर कालेज में अपराजिता कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य केडी पांडे ने किया। पुलिस अधिकारी लता जोशी ने छात्राओं को कानून की जानकारी देते हुए कहा कि भेदभाव, शोषण के खिलाफ महिलाओं को घर से ही अपनी आवाज बुलंद करनी होगी। उन्होंने महिला सुरक्षा के लिए बने कानूनों के बारे में बताया। 
विज्ञापन


प्रधानाचार्य ख्याली दत्त पांडे और शिक्षक कैलाश अंडोला ने भी महिला सशक्तीकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। ताइक्वांडो की गोल्ड मेडलिस्ट रुचि कालाकोटी ने छात्राओं को आत्मरक्षा और मनचलों के सबक सिखाने के गुर सिखाए। उन्होंने छात्राओं से खेलों में अधिक भाग लेने को कहा, जिससे उनकी फिटनेस बनी रहे। कहा कि फिट शरीर ही अपराध, भेदभाव व शोषण का डटकर मुकाबला कर सकता है।  संचालन डॉ. गोपाल कृष्ण जोशी ने किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहे मौजूद
मोहन चंद्र जोशी, भूपाल गिरि गोस्वामी, शांता तिवारी, निधि तिवारी, रेनुका मेहरा, अपूर्वा नगरकोटी, कमला गोस्वामी, मनोज कुमार, सुंदर सिंह, कलावती रावत, हेमंत कुमार।  

महिला कानूनों की जानकारी मिली, जिसका अपराधों के खिलाफ डटकर मुकाबला करने में उपयोग कर सकते हैं। - सोनिका परिहार 

उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेंगे। कोई भेदभाव या उत्पीड़न का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। - ललिता परिहार 

महिला सुरक्षा के लिए बने कानूनों की हमें जानकारी नहीं थी। अब हम गांव की महिलाओं को भी जागरूक करेंगे। - बबीता परिहार 

ताइक्वांडो के जो गुर सीखे हैं उससे मनचलों को सबक सिखाएंगे। ग्रामीण छात्राओं को आत्मरक्षा में मदद मिलेगी। -  आंचल परिहार 

कार्यक्रम में आत्मरक्षा के जो गुर सीखने को मिले हैं उनका उपयोग खुद भी करेंगे और अन्य बहनों को भी सिखाएंगे। - रेनू बिष्ट  

यह बेहद उपयोगी कार्यक्रम है। आत्मरक्षा और कानूनी जानकारी से महिलाओं को सशक्तिकरण में मदद मिलेगी। - कल्पना परिहार  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed