{"_id":"576ec3ed4f1c1b5d48b488ce","slug":"women-s-training","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुनर को बनाएं आर्थिक स्वावलंबन का जरिया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुनर को बनाएं आर्थिक स्वावलंबन का जरिया
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Sat, 25 Jun 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
महिलाओं को दी ट्रेनिंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। मानव संसाधन विकास मंत्रालय स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग भारत सरकार द्वारा कर्मी के भयांत में जन शिक्षण संस्थान की ओर से महिलाओं के लिए आयोजित शिविर में मैक्रम और क्रोशिया का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षिका सरुली देवी घरेलू सजावट के उत्पाद के चूड़ी स्टेेंड, मोबाइल कवर, शीशा स्टेंड, फैंसी बैग, फ्लावर पॉट के स्टेंड आदि बनाने का प्रशिक्षण दे रही हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस कारोबार में दक्ष महिलाएं अपनी आजीविका आराम से निकाल सकती हैं। कम समय में वह अच्छे खासे उत्पाद तैयार कर सकेंगी। संस्थान के कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र कुमार त्रिपाठी, किरन दानू ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का अनुश्रवण और मूल्यांकन किया।
विज्ञापन
उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को लघु व्यवसाय अपनाकर अपनी आय बढ़ाने को कहा। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया और उनका पूरा लाभ उठाने को कहा। वहां भजंती देवी, मंजू, बीना, शांति, हंसी, पुष्पा आदि शामिल हैं।
विज्ञापन