फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Women protested For Water

पेयजल संकट से जूझ रही महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 12:23 AM IST
विज्ञापन
Women protested For Water
कांडा के नाघरमाजिला में पेयजल समस्या के विरोध में प्रदर्शन करती महिलाएं। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
कांडा/बागेश्वर। कांडा तहसील क्षेत्र के नाघर माजिला गांव में ग्रामीणों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। कई बार शासन-प्रशासन से मांग करने के बावजूद आज तक गांव को पानी नहीं मिला। ग्रामीण कई किमी दूर से पानी लाने को मजबूर हैं। पेयजल संकट से जूझ रहीं गांव की महिलाओं ने रविवार को गांव में प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया और जल्द पेयजल संकट दूर करने की मांग की।
विज्ञापन

नाघर माजिला गांव तहसील मुख्यालय से करीब चार किमी की दूरी पर है। गांव में करीब पौने दो सौ की आबादी निवास करती है। बावजूद इसके अब तक गांव के लिए पेयजल योजना का निर्माण नहीं हो सका है। लोग प्राकृतिक जल स्रोत से पीने का पानी जुटाते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जल जीवन मिशन के तहत भी गांव में पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है। जिसके कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करनी वाली महिलाओं ने कहा कि पानी जुटाने में रोजमर्रा के काम प्रभावित होते हैं। बच्चों को भी पढ़ाई छोड़कर पानी जुटाना पड़ता है। ग्रामीणों ने जल्द गांव के लिए योजना का निर्माण कर पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की। इस मौके पर मीना देवी, नीलम देवी, मंजू देवी, कमला देवी आदि मौजूद रहे। इधर, जल निगम के ईई विपिन कुमार रवि ने कहा कि गांव को जल जीवन मिशन के तहत जोड़ा जाना है। गांव में नल बिछाने का काम हो गया है। जल्द ही पेयजल योजना का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed