फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Women protested for the problems of Malla Danpur area

मल्ला दानपुर क्षेत्र की समस्याओं को लेकर महिलाएं लामबंद

Thu, 07 Mar 2019 12:01 AM IST
दीपक नेगी ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर
ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर Published by: दीपक नेगी Updated Thu, 07 Mar 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
Women protested for the problems of Malla Danpur area
महिला सम्मेलन में उपस्थित महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

मल्ला दानपुर क्षेत्र के गांवों में बदहाल हो चुकी शिक्षा व चिकित्सा व्यवस्था के खिलाफ महिलाएं लामबंद हो गई हैं। नाराज महिलाओं ने चेतावनी दी है कि यदि शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में न तो स्कूलों में शिक्षक हैं और न ही अस्पतालों में डॉक्टर हैं। 

विज्ञापन


शामा में आयोजित वीरांगना महिला संगठन, द हंगर प्रोजेक्ट की बैठक महिलाओं ने कहा कि जूहा हाम्टी कापड़ी, इंटर कालेज लीती, इंटर कालेज सूपी, भनार, झूनी आदि स्कूलों में शिक्षकों के कई पद रिक्त होने से शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है। 
विज्ञापन


 खासकर छात्राओं को शिक्षण का लाभ नहीं मिल रहा है। सरकार बेटी पढ़ाओ के नारे दे रही है। लेकिन, स्कूलों में शिक्षक नहीं होने से यह नारे बेमानी साबित हो रहे हैं। कहा कि मल्ला दानपुर के गांव लीती, भनार, शामा, हाम्टी कापड़ी, कीमू, गोगिना आदि गांवों में एएनएम व डॉक्टर नहीं होने के कारण महिलाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। गर्भवती महिलाओं व शिशुओं के टीकाकरण में भी लोगों को परेशानी हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वीरांगना महिलाओं ने पूर्ण शराब बंदी की मांग की है। कहा कि शराब के कारण महिलाओं का जीवन बर्बाद हो रहा है। चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। बैठक में मोहनी देवी, देवकी देवी, राधा, खिमुली, दीपा, खष्टी, हेमा, पार्वती, धनुली, चंपा, कलावती, पार्वती, गंगा, मंजू, लछिमा, प्रेमा सहित बसंती कपकोटी, तारा दानू, बरखा कोरंगा आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed