फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Women of police family scattered colors by dancing dandiya

पुलिस परिवार की महिलाओं ने डांडिया नृत्य कर बिखेरे रंग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Women of police family scattered colors by dancing dandiya
बागेश्वर में डॉडिया की प्रस्तुति देतीं पुलिस परिवार की बालिकाएं। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। नवरात्र पर्व की पंचमी को पुलिस परिवार की महिलाओं ने रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन कर भजन कीर्तन और डांडिया नृत्य के माध्यम से मां दुर्गा की आराधना की। नुमाइशखेत के दुर्गा और देवी पूजा महोत्सव में महिलाओं ने भजन गायन किया। कपकोट के केदारेश्वर मैदान और तिरुवाण में भी भक्तों ने मां दुर्गा की भेटें गाकर स्तुति की।
विज्ञापन

उत्तराखंड पुलिस वाइव्य वेलफेयर एसोसिएशन की जिलाध्यक्ष निधि श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में पुलिस परिवार की महिलाओं ने नगर के एक होटल में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए। मां दुर्गा की पूजा अर्चना से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। जिसके बाद भजनों का दौर चला। पारंपरिक परिधान पहनकर डांडिया नृत्य पेेश किया। मनमोहक भजनों की धुन पर आकर्षक डांडिया नृत्य पेश कर महिलाओं ने मन मोहा। जिलाध्यक्ष श्रीवास्तव ने सभी महिलाओं को नवरात्र की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

इधर, नुमाइशखेत मैदान में आयोजित दुर्गा पूजा, आशीर्वाद भवन में चल रही देवी पूजा, कपकोट के केदारेश्वर मैदान की दुर्गा और तिरुवाण के दुर्गा पूजा महोत्सव में भी सायंकाल से देर शाम तक भजन, कीर्तन आयोजित किए गए। सोमवार को नवरात्र के छठे दिन भक्तों ने विभिन्न मंदिरों में जाकर मां कात्यायनी देवी की पूजा अर्चना की। मां दुर्गा से सुख और सौभाग्य का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed