फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Women in Kapkot repair the canal of the Shramadan tax

कपकोट में महिलाओं ने श्रमदान कर की नहर की मरम्मत 

Wed, 29 May 2019 11:37 PM IST
कपकोट। Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Wed, 29 May 2019 11:37 PM IST
विज्ञापन
Women in Kapkot repair the canal of the Shramadan tax
कपकोट में श्रम दान कर नहर बनाती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
 कपकोट में महिलाओं ने एक बार फिर सिंचाई विभाग को आइना दिखाया है। उन्होंने श्रम दान कर बंद पड़ी नहर को चालू किया। इससे दर्जनों किसानों के खेतों में पानी मिलने की उम्मीद है। 
विज्ञापन


कपकोट में सिंचाई व्यवस्था लड़खड़ाई हुई है। अधिकांश नहरें बंद होने से खेतों में सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल रहा है। वहीं इस समय रोपाई का समय है। कहीं सुनवाई नहीं होते देख मातृ शक्ति ने खुद ही कमान संभाल ली है। सभासद तनुज तिरुवा के नेतृत्व में महिलाओं ने नदी में क्षतिग्रस्त नहर की मरम्मत कर पानी सुचारु करवाया। पानी आने से कपकोट के दर्जनों काश्तकारों को सिंचाई में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि सिंचाई पानी के लिए कई दफा सिंचाई विभाग के यहां गुहार लगाई लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। अंत में हार कर उन्होंने खुद नहर बनाने का बीड़ा उठाया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सिंचाई विभाग ने कार्यप्रणाली में सुधार नहीं किया तो उग्र आंदोलन होगा। वहां पानुली देवी, गीता देवी, भागीरथी, नंदी कांडपाल, विमला तिरुवा, मुन्नी बिष्ट, भागुली देवी, चंपा, रेखा, सरला, सावित्री उपाध्याय, नीमा कांडपाल आदि थीं। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed