{"_id":"69adb7d42ee8ba99d20cff7c","slug":"women-doing-self-employment-by-taking-advantage-of-the-scheme-bageshwar-news-c-231-1-bgs1005-122920-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: योजना का लाभ लेकर स्वरोजगार कर रही महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: योजना का लाभ लेकर स्वरोजगार कर रही महिलाएं
Sun, 08 Mar 2026 11:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sun, 08 Mar 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। एकल महिलाएं अब अपना स्वरोजगार करने के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं हैं। सरकार की ओर से मिल रही योजनाओं का लाभ उठाकर स्वयं काम शुरू कर रही हैं। स्वरोजगार से आय करके अपने परिवार के भरण-पोषण का जिम्मा भी उठा रही हैं। अब तक कई महिलाओं ने एकल महिला स्वरोजगार की मदद से अपना कारोबार शुरू कर लिया है।
साल 2025 में शुरू हुए एकल महिला स्वराेजगार योजना से लाभ लेकर बिलौना निवासी तारा देवी ने अपना सिलाई का काम शुरू किया। उन्होंने पहले सिलाई का काम सीखकर स्वयं का कारोबार शुरू किया। अब क्षेत्र की अन्य महिलाओं को प्रशिक्षण दे रही हैं। उन्होंने बताया कि योजना के तहत 75 हजार रुपये की एक सब्सिडी लेकर रोजगार शुरू किया था। काम अच्छा चलने पर छह महीने बाद दूसरी सब्सिडी के लिए आवेदन किया जाएगा। बताया कि उन्हें रोजगार शुरू किए एक महीना हो चुका है, इस दौरान 35 महिलाएं प्रशिक्षण के लिए आ चुकी हैं। उन्हें विभिन्न प्रकार के कपड़े सूट सलवार, बैग, कुर्ता पायजामा, स्कूल की ड्रेस आदि बनाना सिखाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह योजना उनके लिए मददगार साबित हुई है।