फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Women danced on voting song, gave message

Bageshwar News: महिलाओं ने मतदान गीत पर किया नृत्य, दिया संदेश

Tue, 12 Mar 2024 11:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Tue, 12 Mar 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
Women danced on voting song, gave message
बागेश्वर। लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान कराने के उद्देश्य से निर्वाचन विभाग व्यापक जागरूकता अभियान चला रहा है। स्वीप की टीम के माध्यम से नगर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक कई कार्यक्रम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

स्वीप की टीम ने मंडलसेरा में फ्लैश मॉब डांस के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया। पारंपरिक परिधान में सजी-धजीं 50 महिलाओं ने कार्यक्रम में शिरकत की हिटो रे हिटो मतदान गीत पर नृत्य कर लोगों को वोट डालने के लिए प्रेरित किया। महिलाओं ने हस्ताक्षर अभियान और मतदाता जागरूकता पोस्टर पर हस्त छाप भी लगाए। कार्यक्रम की रूपरेखा डॉ. हरीश दफौटी और नृत्य संयोजन नेहा बघरी मेहता ने किया। संचालन स्वीप के सहायक नोडल अधिकारी आलोक पांडेय ने किया। इधर, कपकोट के 55 प्रतिशत से कम मतदान वाले बूथ वैछम और सूपी में जागरूकता कार्यक्रम किए। स्वीप के सहायक नोडल अधिकारी उमेश चंद्र जोशी, डीएल वर्मा, मोहन सिंह भरड़ा, सुरेश खोलिया ने हस्ताक्षर अभियान चलाया और लोगों शत प्रतिशत मतदान की शपथ दिलाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed