{"_id":"58fa44b74f1c1be6398b4d1c","slug":"women-broke-400-pieces-of-wine-in-the-convalescence","type":"story","status":"publish","title_hn":" काफलीगैर में महिलाओं ने शराब की 400 पेटियां तोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काफलीगैर में महिलाओं ने शराब की 400 पेटियां तोड़ी
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Fri, 21 Apr 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
शराब की बोतलों के मलबे को जेसीबी से हटाती जेसीबी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
काफलीगैर में शराब का विरोध कर रही महिलाओं ने बृहस्पतिवार की रात को एक मकान में रखी गई देशी शराब की चार सौ पेटियां तोड़ दी। नष्ट की गई शराब की बोतलों का मलबा हटाने के लिए प्रशासन को जेसीबी लगानी पड़ी। घटना के बाद एसडीएम, पुलिस क्षेत्राधिकारी और आबकारी अधिकारी ने काफलीगैर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
काफलीगैर क्षेत्र की महिलाएं शराब की दुकान का विरोध कर रही हैं। विरोध के चलते काफलीगैर में शराब की दुकान आवंटित नहीं हो पाई थी। बृहस्पतिवार की रात को महिलाओं को पूर्व में संचालित होने वाले ठेके के बगल में शराब की पेटियां रखे होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही रात में करीब आठ बजे करीब 65 से 70 महिलाएं वहां पर धमक गई। महिलाओं ने दरवाजा तोड़कर अंदर से पेटियां निकाली। पेटियों में रखी शराब की बोतलों को सड़क में उन्हें तोड़ना शुरू किया। सैकड़ों की संख्या में शराब की बोतल टूटने से वहां पर मलबे का ढेर लग गया। सूचना मिलने के बाद झिरौली थाने से मौके पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं को समझाने का प्रयास किया। लेकिन महिलाओं ने पुलिस की एक नहीं सुनी।
विज्ञापन
महिलाएं कमरे में रखी पूरी शराब नष्ट करने के बाद ही अपने घरों को लौटीं। शुक्रवार की सुबह बागेश्वर से एसडीएम रवींद्र सिंह बिष्ट, पुलिस क्षेत्राधिकारी वीर सिंह और जिला आबकारी अधिकारी प्रशांत कुमार मौके पर पहुंचे। सड़क किनारे लगे टूटी बोतलों के ढेर को हटाने के लिए जेसीबी लगाई गई। एसडीएम रवींद्र बिष्ट ने बताया कि महिलाओं द्वारा शराब की करीब चार सौ पेटियों बोतले तोड़ी गई है।
विज्ञापन
दूसरी तरफ समाचार लिखे जाने तक इस मामले में अनुज्ञापी की ओर से तोड़फोड़ करने वाली महिलाओं के खिलाफ झिरौली थाने में रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई चल रही थी। एसओ सत्य प्रकाश रायपा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद ही इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
204 पेटी श्ाराब बरामद
काफलीगैर क्षेत्र में भारी मात्रा में शराब की पेटियां नष्ट करने की सूचना के बाद मौके पर पहुंची प्रशासन की टीम को एक कमरे में लगभग 204 पेटी अंग्रेजी शराब की मिली। एसडीएम रवींद्र बिष्ट के निर्देश पर आबकारी विभाग ने इस शराब को जब्त कर लिया है।
आबकारी अधिकारी प्रशांत कुुमार ने बताया कि आरंभिक जांच में मौजूदा अनुज्ञापी द्वारा ही शराब पर दावा किया जा रहा है। आवंटित किए गए कमरे के बजाय दूसरे कमरे में शराब मिली है, इसलिए विभाग द्वारा इसे अवैध माना जाएगा। फिलहाल शराब को जब्त कर लिया है। जांच में जो भी पाया जाएगा उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।