फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Woman's Day in Bageshwar

हर बंदिश तोड़कर समाज में अपनी पहचान बना रही महिलाएं: बसंती देव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 01:02 AM IST
विज्ञापन
Woman's Day in Bageshwar
बागेश्वर में महिला दिवस मनाते चिकित्सक। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर/गरुड़/कौसानी। जन शिक्षण संस्थान और नेहरू युवा केंद्र (एनवाईके) की ओर से आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को कानूनी अधिकार बताए। एनवाईके की बालिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर रंगोली प्रतियोगिता में भागीदारी की। समारोह में ताइक्वांडो की राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ी और तीलू रौतेली पुरस्कार विजेता श्रद्धा जोशी को सम्मानित किया गया। सीईओ सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव त्रिचा रावत ने किया। जिपं अध्यक्ष बसंती ने कहा कि महिलाओं ने हर बंदिशों को तोड़कर समाज में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। जिला विधिक प्राधिकरण सचिव ने महिला अधिकार और शिक्षा का महत्व बताया। ग्राम्य विकास निदेशक संजय सिंह ने महिला उत्थान के लिए लागू योजनाओं की जानकारी देकर उनका लाभ उठाने के लिए कहा। पूर्व ब्लॉक प्रमुख रेखा खेतवाल ने कहा कि महिलाएं घर-परिवार के साथ कॅरिअर की जिम्मेदारी भी बखूबी संभाल रही हैं। संस्थान के निदेशक जितेंद्र तिवारी ने महिलाओं को पुरुषों के मुकाबले अधिक संवेदनशील और जिम्मेदार बताया। उपाध्यक्ष दीपक पाठक ने कहा कि महिलाएं सशक्त होंगी तो देश भी दोगुनी गति से तरक्की करेगा। हिमांशी देव ने संचालन किया। इस मौके पर पूर्व कनिष्ठ प्रमुख सुनीता टम्टा, वृक्ष पुरुष किशन सिंह मलड़ा, मानसी धामी, प्रमोद जोशी, भक्त दर्शन बिष्ट आदि रहे।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में महिला चिकित्सकों और महिला स्वास्थ्य कर्मचारियों ने केक काटा। महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष गीता रावल की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में महिला कांग्रेस ने पर्यावरण मित्रों का सम्मान दिया। इस मौके पर रंजीत दास, धीरज कोरंगा, सुनीता टम्टा, चंद्रा उपाध्याय आदि थे।
विज्ञापन

हिमालया ट्रस्ट ने गरुड़ के भगरतोला, मोतीसारी गांव की विभिन्न क्षेत्रों में नेक काम करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। ब्लॉक कृषि प्रभारी नवीन जोशी ने कहा कि महिलाओं को हर व्यक्ति को सम्मान देना चाहिए। कृषि विभाग के अधिकारियों और हिमालया ट्रस्ट के परियोजना प्रबंधक आरपी बिष्ट ने मंजू देवी भगरतोला, पुष्पा देवी मोतीसारी, हंसी देवी मन्यूड़ा को सम्मानित किया। वहां नवीन सनवाल, सुंदर प्रसाद आदि ने विचार रखे। जूनियर हाईस्कूल उड़खुली, देवलखेत, बदरीनाथ, माल्दे, थापल पिटलाकोट, मन्यूड़ा आदि स्कूलों में गोष्ठियां हुईं। उधर प्रणाम आश्रम कौसानी में हुई गोष्ठी में प्रेमा, दीक्षा बहन ने महिलाओं को उनके अधिकार और कर्तव्य बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल-कॉलेजों में हुए कई कार्यक्रम
बागेश्वर/कपकोट। स्कूल-कॉलेजों में भी कार्यक्रम हुए। डिग्री कॉलेज के बीएड संकाय में कोतवाली पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाया। कोतवाल जगदीश सिंह ढकरियाल ने बीएड प्रशिक्षुओं को अधिकार, गौरा शक्ति एप, साइबर अपराध के बारे में बताया। कपकोट के राइंका नाचती में उपनिरीक्षक वंदना चौहान ने बालिकाओं को संबोधित किया। प्रभारी प्रधानाचार्य दयाल सिंह कुमल्टा ने मेधावी छात्राएं गीता, हेमा आर्या, मनीषा बढ़ती को सम्मानित किया। राप्रावि नवीन चौरसों में महिला अभिभावकों ने पारंपरिक परिधान में सांस्कृतिक कार्यक्रम कर प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। प्रधानाध्यापक रीता जोशी ने उनका उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed